Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून के चकराता में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, जंगलों की आग बुझने से वन विभाग को राहत

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 07:52 PM (IST)

    चकराता और जौनसार बावर क्षेत्र में अचानक हुई झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया और ठिठुरन बढ़ गई। ...और पढ़ें

    बारिश के दौरान चकराता बाजार में पसरा सन्नाटा। नागरिक

    बारिश के दौरान चकराता बाजार में पसरा सन्नाटा। नागरिक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, चकराता (देहरादून)। गुरुवार को जौनसार बावर क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट बदली। झमाझम वर्षा के चलते चकराता क्षेत्र में ठंड बढ़ गई। हालांकि, वर्षा से एक ओर जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं जंगलों में सुलग रही आग भी बुझने से वन विभाग ने राहत की सांस ली।

    चकराता व आसपास के इलाकों में गुरुवार को झमाझम बारिश से मौसम ठंडा होने पर लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। बारिश के कारण बाजार भी सुनसान नजर आया।

    कई दिनों से खिली चटक धूप के बाद गुरुवार को मौसम बदला। दोपहर साढ़े 12 बजे से चकराता छावनी बाजार सहित क्षेत्र के मोहना, सुजऊ, ओली, क्वारना, रावना, मंगरोली, कोरुवा, पुरोड़ी, चोर कुनावा, बिरमऊ, जाड़ी, सिजला, मुंगाड आदि कई गांवों में झमाझम बारिश हुई।

    बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी कड़कती रही और ठंडी हवा चलने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। दोपहर शुरू हुई बारिश शाम तक चलती रही। बारिश से पारा गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

    वहीं, इस बारिश से कई जगह जंगलों में लगी आग भी बुझी है। वर्षा का असर जनजीवन पर साफ तौर पर देखने को मिला।

    चकराता और आसपास के पहाड़ी इलाकों में अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। बदले मौसम का असर स्थानीय बाजारों पर भी पड़ा। छावनी बाजार में सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिली।

    खबरें और भी

    स्थानीय व्यापारी प्रताप चौहान, केशर चौहान, नवीन जैन, चमन भंडारी, कमल रावत, दिनेश चांदना, अशोक कुमार का कहना है कि ठंड और बारिश के चलते बाजार में ग्राहकों की संख्या कम रही, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ।

    पूरे दिन बाजार में मंदी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम में इस तरह के अचानक बदलाव से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली है, वहीं ठंड बढ़ने से दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। वर्षा पर आधारित खेतों में खड़ी फसलों को लाभ पहुंचा।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, देहरादून और मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंडक

    यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में भारी बारिश के बीच गिरे ओले, सड़कों पर बिछी सफेद चादर