उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद पारंपरिक बर्फ की चाट का अनोखा स्वाद, जाएं तो जरूर करें फरमाइश
त्यूणी में सीजन की दूसरी बर्फबारी के बाद स्थानीय लोग परंपरागत तरीके से बर्फ की चाट का स्वाद ले रहे हैं। ग्रामीण महिलाएं बर्फ में नमक, हरा धनिया, नींबू ...और पढ़ें

स्थानीय लोग परंपरागत तरीके से मौसमी चाट बनाकर उसका स्वाद चख रहे हैं। जागरण
HighLights
त्यूणी में बर्फबारी के बाद स्थानीय लोग बना रहे बर्फ की चाट
नमक, धनिया, नींबू और मसालों से बनती है यह पारंपरिक चाट
बुजुर्गों के अनुसार, यह चाट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है
संवाद सूत्र जागरण त्यूणी। सीजन की दूसरी बर्फबारी से स्थानीय लोग परंपरागत तरीके से मौसमी चाट बनाकर उसका स्वाद चख रहे हैं। ग्रामीण महिलाएं घरेलू विधि से बर्फ में नमक, हरा धनिया, खटाई नींबू को मिश्रित मसाले के साथ मिलाकर बर्फ की चाट बनाकर खा रहे हैं।
ग्रामीण बुजुर्गों का कहना है कि मौसम के लिहाज से उपयुक्त पहाड़ी मसाले वाली बर्फ की चाट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहती है। इसके सेवन से शरीर में कई तरह के रोग दूर हो जाते हैं। सीजन में बर्फ की स्वादिष्ट चाट खाने का मजा सबसे अलग है। जौनसार बावर के ऊंचे इलाकों में पड़ी बर्फ से पहाड़ की चोटियां ढक गई।
बर्फ की सफेद चादर ओढ़े ऊंची चोटियों का मनमोहक नजारा देखने लायक है। कुदरत के इस खूबसूरत नजारे को देखने बाहर से पर्यटक पहाड़ का रुख कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बर्फबारी के सुंदर नजारे को यादगार के रुप में अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया।