वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता: 95% होटल-होमस्टे पैक, टाइगर फॉल मार्ग पर लगा जाम
लंबे वीकेंड के चलते चकराता पर्यटकों से गुलजार रहा, जिससे टाइगर फाल मोटर मार्ग पर कई घंटों तक लंबा जाम लगा। स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भारी लाभ हुआ और ह ...और पढ़ें

चकराता के टाइगर फॉल में मस्ती करते बाहरी राज्यों के पर्यटक। जागरण
HighLights
लंबे वीकेंड पर चकराता में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
टाइगर फाल मोटर मार्ग पर लगा कई घंटों का जाम
स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को मिला जबरदस्त फायदा
संवाद सूत्र, चकराता (देहरादून)। लंबे वीकेंड के चलते पर्यटन नगरी चकराता एक बार फिर सैलानियों से पूरी तरह गुलजार दिखी।
शुक्रवार को मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश और उसके बाद शनिवार व रविवार की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में पर्यटकों ने पहाड़ों का रूख किया।
पर्यटकों की अत्यधिक संख्या के कारण टाइगर फाल मोटर मार्ग पर कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारें सड़क पर दूर-दूर तक दिखाई दीं।
स्थानीय लोगों ने पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता बताई।
सुहावने मौसम, ठंडी हवा, हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर चकराता ने पर्यटकों का दिल जीत लिया। दिनभर विभिन्न पर्यटन स्थलों पर परिवारों, युवाओं और प्रकृति प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
पर्यटक टाइगर फाल, बोनाल फाल आदि झरनों के बीच स्नान करते, पहाड़ियों पर घूमते, प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते और यादगार तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।
प्रमुख पर्यटन स्थल टाइगर फाल, देववन, लोखंडी, मोइला टाप, चुरानी, चिलमिरी टाप, रामताल गार्डन सहित अन्य दर्शनीय स्थलों पर दिनभर पर्यटकों का तांता लगा रहा।
उधर, लंबे वीकेंड का सबसे अधिक लाभ स्थानीय पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को मिला। क्षेत्र के लगभग 95 प्रतिशत होटल, होमस्टे, रिजार्ट और गेस्ट हाउस पूरी तरह भर चुके हैं।
यदि मौसम इसी तरह सुहावना बना रहा तो पूरे सप्ताहांत चकराता में पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- चकराता का टाइगर फाल: एक साल बाद भी पेड़ हटाए नहीं, पर्यटकों की जान को खतरा
यह भी पढ़ें- वीकेंड पर चकराता के टाइगर फॉल में उमड़े पर्यटक, मौसम के बदले मिजाज का भी नहीं पड़ा असर