विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के सामने 2019 के लक्ष्य को साधने की चुनौती

By Edited By:
Published: Sat, 07 Jul 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 05:22 PM (IST)

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को राष्ट्र हितों को सर्वोपरि मानकर समय से ...और पढ़ें

भाजपा के सामने 2019 के लक्ष्य को साधने की चुनौती
भाजपा के सामने 2019 के लक्ष्य को साधने की चुनौती

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को राष्ट्र हितों को सर्वोपरि मानकर समय से भी तेज चलना होगा। अगली चुनौती वर्ष 2019 के लक्ष्य को साधने की है। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार व कार्य सदैव मार्गदर्शक का काम करेंगे। दूरदर्शी नेता के तौर पर उन्होंने हमेशा देश हित को तवज्जो दी। इस वजह से उन्होंने कश्मीर में दो विधान, दो निशान व दो प्रधान की व्यवस्था का विरोध करते हुए प्राणों का बलिदान कर दिया। 

प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने कहा कि डॉ मुखर्जी हमारे लिए आदर्श हैं। डॉ मुखर्जी व उनके सहयोगियों के परिश्रम के बल पर ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। भाजपा आज जिस मुकाम पर है, उसे बनाए रखने के लिए डॉ मुखर्जी के आदर्शो को जीवन में उतारना होगा। 

प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला ने डॉ मुखर्जी को महान मनीषी बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए अन्य दल भाजपा को रोकने की कोशिशें कर रहे हैं। इन साजिशों का उत्तर देना है। विधायक व पूर्व मेयर विनोद चमोली ने कहा कि अगले वर्ष होने वाला चुनाव चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए संकल्पबद्ध होकर काम करने की जरूरत है। 

महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, शादाब शम्स, ऊर्बादत्त भट्ट, पुनीत मित्तल भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: मदन कौशिक बोले, निकाय चुनाव में कांग्रेस को हराकर भगाएगी भाजपा

यह भी पढ़ें: भाजपा में शामिल हो सकती हैं तीन तलाक को चुनौती देने वाली सायरा बानो

यह भी पढ़ें: भाजपाइयों की गुटबाजी से नाराज शहरी विकास मंत्री ने छोड़ा मंच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।