विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली टनल हादसा: एक घायल श्रमिक की एम्स में मौत, मृतकों की संख्या हुई 11

Published: Wed, 19 Aug 2026 05:18 PM (IST)

चमोली में टीएचडीसी की विष्णुप्रयाग-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग हादसे में घायल एक श्रमिक की एम्स ऋषिकेश में मौत ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन टीएचडीसी की विष्णुप्रयाग-पीपीलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में आए मलबे में घायल एक श्रमिक की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। सुरंग हादसे में मृतकों की संख्या 11 हो गई है।

13 अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे केविटी फटने से भारी भूस्खलन हुआ था। घटना के समय सुरंग में 28 श्रमिक मौजूद थे। 12 श्रमिकों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया था। छह स्वयं बाहर आ गए थे। जबकि दस की मौत हो गई थी।

इसमें एक घायल श्रमिक रोहित पांडे 22 वर्ष निवासी बिहार को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डा. श्रीलाय मोहंती ने बताया कि मंगलवार रात रोहित की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- फिर आपदा की चपेट में उत्तराखंड का चमोली, एक माह में तीसरा हादसा; पंचम केदार कल्पेश्वर के ऊपर भारी भूस्खलन

यह भी पढ़ें- चमोली टनल हादसा: मुआवजे की मांग को लेकर साइट पर प्रदर्शन, एचसीसी वर्करों ने निकाली रैली