Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंपावत सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा का आरोप, साजिश रच रही कांग्रेस; मांगे माफी

    Updated: Fri, 08 May 2026 12:03 PM (IST)

    भाजपा ने चंपावत की घटना को लेकर कांग्रेस पर उसे बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट. File Photo

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट. File Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। चंपावत की चर्चित घटना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीतिक दुर्भावना से झूठ फैलाने और पार्टी को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि बिना किसी जांच और ठोस सबूत के भाजपा कार्यकर्ता को आरोपी साबित करने की कोशिश बेहद शर्मनाक है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस संवेदनशील मामले को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया। भट्ट ने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से स्पष्ट हो गया है कि जिस भाजपा कार्यकर्ता का नाम उछाला गया, उसका घटना से कोई संबंध नहीं था, बल्कि उसे बदले की भावना से फंसाने की कोशिश की गई।

    भाजपा को बदनाम करने में जुटी है कांग्रेस 

    भट्ट ने कहा कि यह अब साफ हो चुका है कि कांग्रेस आपराधिक घटनाओं में भी राजनीतिक साजिश के तहत भाजपा को बदनाम करने में जुटी है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर मातृशक्ति की गरिमा और देवभूमि की छवि से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसी निर्दोष के जीवन को दांव पर लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस का यही रवैया रहा तो जनता उसे सामाजिक रूप से भी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारों की बात करने वाली कांग्रेस खुद महिलाओं और परिवारों की प्रतिष्ठा को राजनीतिक हथियार बना रही है।

    खबरें और भी

    भट्ट ने कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में सबसे पहले वीडियो जारी करने और हंगामा खड़ा करने की जल्दबाजी संदेह पैदा करती है। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले विधायक अरविंद पांडेय से जुड़े मामले में भी कांग्रेस नेताओं ने इसी तरह जल्दबाजी दिखाई थी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते कांग्रेस नेता निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    यह भी पढ़ें- चंपावत सामूहिक दुष्कर्म का मामला निकला षड्यंत्र, आरोपित से पूछताछ; FIR में होगा बदलाव

    यह भी पढ़ें- चंपावत के सल्‍ली में 10वीं की छात्रा संग दुष्कर्म का मामला न‍िकला झूठा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ने रचा था षड्यंत्र

    यह भी पढ़ें- चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: उत्तराखंड में फूटा गुस्सा, कई शहरों में प्रदर्शन और पुतला दहन

    यह भी पढ़ें- चंपावत सामूहिक दुष्कर्म: लोगों में गुस्सा, कोतवाली बना अखाड़ा; जमकर चले लात-घूसे

    यह भी पढ़ें- चंपावत सामूहिक दुष्कर्म: बेटी के बुजुर्ग पिता का दर्द, बोले- 'दरिंदों का खून पीने से मिलेगा सुकून'

    यह भी पढ़ें- चंपावत में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपित गिरफ्तार