Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा 2026: अब तक 8.46 लाख श्रद्धालुओं ने कराया आनलाइन पंजीकरण

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 11:31 PM (IST)

    चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 8.46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इनमें केदारनाथ धाम के लिए सर्वाधिक पंजीकरण हुए है ...और पढ़ें

    चारधाम के लिए आफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा।

    चारधाम के लिए आफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 8.46 लाख श्रद्धालु आनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं। आफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा।

    इस बार चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण छह मार्च से शुरू हुए थे। सोमवार शाम पांच बजे तक 8,46,182 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया था।

    अब तक यमुनोत्री के लिए 1,53,297, गंगोत्री के लिए 1,56,905, केदारनाथ के लिए 2,83,297, बदरीनाथ के लिए 2,49,881 लाख और हेमकुंड साहिब के लिए 2,802 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

    यात्रा के लिए यहां करा सकते हैं पंजीकरण

    • वेबसाइट- registrationandtouristcare.uk.gov.in
    • मोबाइल एप- Tourist Care Uttarakhand
    • Toll Free No : 1364, 0135-3520100

    केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हवाई टिकट बुकिंग की अधिकृत वेबसाइट

    • हेली टिकट बुकिंग : heliyatra.irctc.co.in

    केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में लापरवाही न चलेगी: सौरभ बहुगुणा

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों का मूल्यांकन किया।

    उन्होंने कहा कि यात्रा आस्था, संस्कृति और अर्थव्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए कोई लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।

    सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक नियंत्रण, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन की तैयारी मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, विधायक आशा नौटियाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए 30 मार्च को होगी बसों की लाटरी, नहीं बढ़ेगा किराया

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा से पहले बड़ा नियम: 23 मार्च से ग्रीन कार्ड, बाहरी वाहनों को सिर्फ 15 दिन की अनुमति