चारधाम यात्रा के लिए 30 मार्च को होगी बसों की लाटरी, नहीं बढ़ेगा किराया
चारधाम यात्रा के लिए बसों की लॉटरी 30 मार्च को निकाली जाएगी, किराया पिछले साल जैसा ही रहेगा। हरिद्वार लग्जरी कोच एसोसिएशन को 10वीं कंपनी के रूप में शा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति 30 मार्च को बसों के लिए लाटरी निकालेगी। 25 मार्च तक सभी परिवहन कंपनियां अपने वाहनों की सूची रोटेशन को देंगी।
यात्रा का किराया पिछले साल वाला ही रहेगा। हरिद्वार लग्जरी कोच एसोसिएशन को औपचारिक तौर पर रोटेशन में 10वीं कंपनी के तौर पर शामिल किया गया है।
शुक्रवार को संयुक्त रोटेशन और हरिद्वार लग्जरी कोच एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई।
तय किया गया कि रोटेशन में हरिद्वार लग्जरी कोच एसोसिएशन को 10वीं कंपनी के तौर पर शामिल किया जाएगा।
हरिद्वार की सभी बसें एसोसिएशन व रोटेशन में शामिल होकर ही यात्रा पर जाएंगी। जिन टूर एवं ट्रेवल एजेंट के पास पर्यटन या परिवहन विभाग की मान्यता होगी, उन्हें ही मांग पर संयुक्त रोटेशन की ओर से बसें आवंटित की जाएंगी।
रोटेशन में शामिल सभी परिवहन कंपनियां 25 मार्च तक अपने वाहनों की सूची रोटेशन को देंगी। 30 मार्च को लाटरी के माध्यम से बसों के यात्रा पर जाने का क्रम तय किया जाएगा।
यात्रा किराया 2025 की यात्रा वाला ही रहेगा। वाहनों को यात्रा पर जाने से पहले गमन पत्र लेना होगा।
बैठक में संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज, टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, यातायात के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी, जीएमओयू के अर्जुन सिंह रावत, प्यारेलाल जुगलान, प्रदीप कनवासी, चरण सिंह गड़िया, दयाल सिंह भंडारी, अश्वनी चौधरी, बद्री प्रसाद नौटियाल, धीरज सिंह रावत, कृष्णा पंत, गजेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
ग्रीन कार्ड बनाने की तिथि टाली
एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के लिए 23 मार्च से ग्रीन कार्ड बनाने का काम नहीं होगा।
यात्रा पर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांचने के बाद परिवहन विभाग ग्रीन कार्ड देता है, जो कि यात्रा के लिए अनिवार्य है।
एआरटीओ प्रशासन आरएस कटारिया ने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने के लिए जल्द अगली तारीख तय कर सूचना जारी की जाएगी।
7.51 लाख श्रद्धालु करा चुके अब तक पंजीकरण
चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे तक 7,51,544 श्रद्धालुओं ने आनलाइन पंजीकरण कराया है।
यात्रा प्रशासन संगठन के अनुसार यमुनोत्री के लिए 1,37,003, गंगोत्री के लिए 1,40,127, केदारनाथ के लिए 2,51,009, बदरीनाथ के लिए 2,21,950 व हेमकुंड साहिब के लिए 1,445 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। छह मार्च से पंजीकरण शुरू हुए थे। आफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होंगे।
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: 23 मार्च से बनेंगे ग्रीन कार्ड, 6.86 लाख से ज्यादा भक्तों ने किया रजिस्ट्रेशन
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा से पहले ही उत्तरकाशी में लगने लगा ट्रैफिक जाम, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा से पहले बड़ा नियम: 23 मार्च से ग्रीन कार्ड, बाहरी वाहनों को सिर्फ 15 दिन की अनुमति