Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा अब होगी और सुरक्षित, मिलेगी रियल-टाइम मौसम व मार्ग की जानकारी

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 09:59 PM (GMT+05:30)

    पुलिस विभाग चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रयासरत है। यात्रियों को मौसम, आपदा और मार्ग की रियल-टाइम जानकारी SMS द्वारा मिलेगी ...और पढ़ें

    19 अप्रैल से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा।

    19 अप्रैल से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। चारधाम यात्रा को इस बार और सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस विभाग लगातार प्रयासरत है।

    इस बार यात्रियों को मौसम, आपदा और मार्ग की स्थिति के बारे में रियल-टाइम अपडेट दिए जाएंगे।

    रजिस्ट्रर नंबर व मोबाइल टावर की लोकेशन में जो मोबाइल होंगे, उन्हें यह मैसेज भेजे जाएंगे। इसके लिए इंटरनेट मीडिया सेल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

    शुक्रवार को चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आइजी गढ़वाल व नोडल अधिकारी ने तैयारियों की जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि इस वर्ष की यात्रा को पिछले अनुभवों के आधार पर अधिक डिजिटल, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

    यात्रा की 24 घंटे मानिटरिंग के लिए सरदार पटेल भवन में चारधाम कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

    सुरक्षा व्यवस्था में जनपद पुलिस के साथ पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की तैनाती की गई है।

    इसके अलावा एसडीआरएफ, एटीएस, बीडीएस व जल पुलिस की टीमों 7000 पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा 15 पैरा मिलिट्री फोर्स की डिमांड भेजी गई, जोकि सोमवार तक आ जाएगी।

    आइजी ने बताया कि चारों धामों में और यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और भीड़ नियंत्रण एवं निगरानी के लिए 22 ड्रोन कैमरों व 32 एनपीआर कैमरों का उपयोग किया जाएगा।

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल व हाल्टिंग पाइंट बनाए गए हैं, जहां यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। पूरे यात्रा मार्ग को 149 सेक्टरों में बांटा गया है।

    यातायात सुचारु रखने के लिए मार्गों पर बाटल नेक, ब्लैक स्पाट और लैंडस्लाइड जोन चिह्नित कर विशेष प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में आफलाइन पंजीकरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

    पुलिस प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

    पुलिस महानिरीक्षक ने विश्वास दिलाया कि पुलिस देश-विदेश से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रा पर जिला स्तर, रेंज कार्यालय की नजर रहेगी।

    उन्होंने यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही हेली सेवा की बुकिंग और पंजीकरण कराएं।

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: पहले दिन हुए 2,713 आफलाइन पंजीकरण, शनिवार को बसों को CM धामी दिखाएंगे हरी झंडी

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा जांच: शाही जीरा ड्रिंक वापस लेने का आदेश