हरिद्वार में चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा जांच: शाही जीरा ड्रिंक वापस लेने का आदेश
खाद्य संरक्षा विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग पर होटलों, ढाबों और थोक विक्रेताओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लि ...और पढ़ें

एक खाद्य प्रतिष्ठान के गोदाम पर शीतल पेय आदि की जांच करते वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी दिलीप जैन। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत खाद्य संरक्षा विभाग ने यात्रा मार्ग चिड़ियापुर स्थित ढाबा, होटल व होलसेलरों का निरीक्षण किया।
इस दौरान कई खाद्य प्रतिष्ठानों से जांच के लिए नमूने लिए गए और फूड सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठान संचालकों को मौके पर ही नोटिस जारी किया गया।
वहीं, विभाग ने शाही जीरा ड्रिंक की बोतलों पर एक्सपायरी डेट आदि अंकित नहीं होने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए इन बोतलों को बाजार से वापस लेने का आदेश जारी किया है।
गुरुवार को वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम ने चारधाम यात्रा मार्ग चिड़ियापुर स्थित नौ होटल, ढाबे व एक होलसेलर का निरीक्षण किया।
इस दौरान ढाबा असवाल ग्रीन वैली में फूड लाइसेंस प्रदर्शित नहीं पाए जाने पर संचालक को मौके पर ही नोटिस जारी किया गया। साथ ही दो दिन के भीतर फूड लाइसेंस बनवाकर प्रदर्शित करने के आदेश दिए।
इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक एवं शाही जीरा पेय पदार्थ की मिल रही लगातार शिकायत पर शाही जीरा कोल्ड ड्रिंक व एक अन्य कोल्ड ड्रिंक के दो नमूने लिए गए।
शाही जीरा कोल्ड ड्रिंक के निर्माता कंपनी की ओर से ड्रिंक की बोतलों पर एक्सपायरी डेट अंकित नहीं करने पर तथा विक्रय इनवाइस पर फूड लाइसेंस संख्या अंकित नहीं करने पर निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया गया। साथ ही होलसेलर को निर्देशित किया गया है कि इन बोतलों की बिक्री न करें।
विभाग ने निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर सभी बोतलों को मार्केट से वापस लेकर रिपोर्ट विभाग को सौंपने के आदेश दिए हैं।
डाइट कोक निर्माता कंपनी को बोतलों पर नो शुगर नो कैलोरीज क्लेम के दावे की सत्यता का पता लगाने के लिए और इस क्लेम से संबंधित सभी डाक्यूमेंट को जमा करने का नोटिस जारी किया गया है।
जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि खाद्य संरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने हरिद्वार नगर निगम से दूध के दो, मावा का एक नमूना जांच के लिया।
उधर, वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी कपिल देव ने कोर कालेज रुड़की से नारसन बार्डर तक स्थित होटल व ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान अरहर दाल, पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर, मियोनीज, बेसन आदि का एक-एक नमूना जांच के लिए लिया गया।