ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण के लिए उमड़ी भीड़, गंगोत्री-यमुनोत्री स्लॉट फुल
ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है, सभी 30 काउंटरों पर लंबी कतारें लगी हैं। ...और पढ़ें

सभी 30 काउंटरों पर लंबी कतार। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए ट्रांजिट कैंप में तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़ी है।
सभी 30 काउंटरों पर लंबी कतार लगी हुई है। गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए स्लॉट फुल हो गए हैं। फिलहाल यहां के लिए पंजीकरण नहीं हो रहे हैं।
चारधाम यात्रियों के वाहनों का दबाव
अधिकांश यात्री चारधाम के लिए पंजीकरण कराने पहुंचे हैं। इससे दिक्कत बढ़ गई है। प्रशासन काउंटर बढ़ने की तैयारी कर रहा है।
वहीं, चारधाम यात्रियों के वाहनों का दबाव लगातार सड़कों पर बना हुआ है। पुलिस ने नेपाली फार्म से वाहनों को डायवर्ट किया।
एसपी जया बलोनी ने बताया कि वाहनों को डाइवर्ट रूट से भेजा जा रहा है। तपोवन क्षेत्र में भी जाम की स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, एक माह में 20 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में उमड़ी भीड़, 5500 के करीब हुए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन