Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा: ग्रीन कार्ड 30 मार्च से पहले होंगे जारी, अब QR कोड से भी होगा भुगतान

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 08:11 PM (GMT+05:30)

    चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड 30 मार्च से पहले जारी होने शुरू हो जाएंगे। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। ...और पढ़ें

    30 मार्च से पहले चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू होंगे।

    30 मार्च से पहले चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू होंगे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड 30 मार्च से पहले बनने शुरू होंगे। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार ग्रीन कार्ड बनाने में लगने वाले शुल्क का क्यूआर कोड से भी भुगतान किया जाएगा।

    चारधाम यात्रा पर जाने वाले छोटे-बड़े सभी व्यावसायिक वाहनों को ग्रीन कार्ड बनाना अनिवार्य रहता है। परिवहन विभाग की ओर से बसों की फिटनेस और दस्तावेजों की जांच करने के बाद ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं।

    बिना ग्रीन कार्ड के यात्रा पर जाने वाले वाहनों पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है। चेक पोस्टों पर ग्रीन कार्ड की जांच की जाती है।

    परिवहन विभाग की ओर से 23 मार्च से ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू करने की तैयारी थी। लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। इस बार ग्रीन कार्ड बनाने में लगने वाले शुल्क का भुगतान क्यूआर कोड से भी किया जा सकेगो।

    इसलिए साफ्टवेयर में कुछ अपडेट किए जाने थे। एनआइसी की ओर से यह प्रक्रिया लगभग पूरी कर दी गई है। इसके बाद अब ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू करने की तैयारी है।

    एआरटीओ प्रशासन आरएस कटारिया ने बताया कि .30 मार्च से पहले यह काम शुरू कर दिया जाएगा। साफ्टवेयर में क्यूआर कोड को शामिल किया जाना था। इस कारण कुछ समय लग रहा है।

    यह भी पढ़ें- 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा 2026: मुख्यमंत्री धामी बोले- श्रद्धालुओं की संख्या पर नहीं होगी कोई पाबंदी

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए 30 मार्च को होगी बसों की लाटरी, नहीं बढ़ेगा किराया