ऋषिकेश में चारधाम यात्रा पंजीकरण: यात्री रात भर काउंटर पर सो रहे, हंगामे का माहौल
चारधाम यात्रा में ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है, जहाँ उन्हें पंजीकरण काउंटरों के बाहर रातें बितानी पड़ रही हैं। ...और पढ़ें

ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण की कतार तोड़ने का विरोध करते तीर्य यात्री। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में आफलाइन पंजीकरण यात्रियों के लिए परेशानी बन गया है। स्थिति यह है कि रात को कई यात्री पंजीकरण काउंटर के बाहर ही सो रहे हैं। वहीं पंजीकरण काउंटर की लाइन में लगने को लेकर दिन भर हंगामे की स्थिति बनी रही।
सुबह सात बजे खुले पंजीकरण काउंटर दोपहर दो बजे बंद हो गए। सोमवार को ऋषिकेश में चारधाम के लिए कुल 6063 पंजीकरण हुए। मंगलवार को भी सुबह सात बजे से पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे।
बीते तीन दिन से यात्रा में आफलाइन पंजीकरण को लेकर दिक्कत आ रही है। धामों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
इससे आफलाइन पंजीकरण की रफ्तार धीमी हो गई है। जबकि बीच में 18 हजार तक श्रद्धालुओं के एक दिन में पंजीकरण हो रहे थे। अब यह संख्या छह से सात हजार प्रतिदिन कर दी गई है।
वहीं ऋषिकेश में भी बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार इजाफा हो रहा है। अब भी ढाई से तीन हजार यात्री ट्रांजिट कैंप और आइएसबीटी में हैं।
कई यात्री रात को काउंटरों के सामने ही सो रहे हैं। जिससे सुबह उनका नंबर पहले आ सके। पंजीकरण की रफ्तार धीमी है। जब तक पीछे खड़े यात्रियों के पंजीकरण का नंबर आता, तब तक काउंटर बंद हो जाते है।
सोमवार को सुबह सात बजे काउंटर खुले और दोपहर दो बजे बंद हो गए। उसके बाद यात्री अगले दिन में इंतजार में बैठे हैं। यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक है कि अगर कोई भी एक कतार में आगे जा रहा है तो हंगामे की स्थिति बन रही है। दिन में कई बार हंगामे की स्थिति बनी।
सोमवार को ट्रांजिट कैंप और आइएसबीटी में 6058, गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में धामों के लिए पांच पंजीकरण हुए।
हेमकुंड साहिब के लिए गुरुद्वारे में 992 पंजीकरण हुए। चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी डा. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि करीब ढाई से तीन हजार यात्री ट्रांजिट केंद्र व आसपास ठहरे हुए हैं।
बसों के लिए करना पड़ रहा इंतजार
चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बसों के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। पंजीकरण होने के बावजूद कई श्रद्धालु दोपहर एक बजे तक सोनप्रयाग जाने के लिए बस का इंतजार करते रहे।
खबरें और भी
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भाष्करानंद भारद्वाज ने बताया कि बसों को भेजा जा रहा है। हल्द्वानी से करीब 24 बस मंगाई गई हैं।
स्कूलों में अवकाश के बाद अब स्कूली बसें भी यात्रा पर जाएंगी। वहीं, मोबाइल टीमों की ओर से भी पंजीकरण नहीं हो रहा है।
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा मार्ग में गहराया पेट्रोल संकट, ज्योतिर्मठ में यात्रियों का प्रदर्शन; प्रशासन ने संभाला मोर्चा
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में चारधाम और छुट्टियों की वजह से 'महाजाम', नेपाली फार्म से श्यामपुर तक रेंग रहे पर्यटक वाहन