ऋषिकेश में चारधाम पंजीकरण के लिए घंटों इंतजार, तीर्थयात्री परेशान
ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण के लिए तीर्थयात्रियों को उमसभरी गर्मी में घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, फिर भी कई पंजीकरण नहीं करा पा रहे ...और पढ़ें

ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के लिए कतार में लगे यात्री। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। उमसभरी गर्मी के बीच तीन-तीन घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी कई तीर्थ यात्रियों के आफलाइन पंजीकरण नहीं हो पा रहे।
कई तीर्थयात्री बाद में आने की बात कहकर वापस लौट रहे हैं। मंगलवार को 7,404 पंजीकरण हुए। अब भी बड़ी संख्या में यात्री पंजीकरण का इंतजार कर रहे हैं।
धामों में पहले से ही यात्रियों की संख्या अधिक है, लेकिन आफलाइन पंजीकरण काफी कम हो रहे हैं। बीच में आफलाइन पंजीकरण की संख्या एक दिन में 18 हजार तक पहुंच गई थी, जबकि बीते चार दिन से इसके आधे भी पंजीकरण नहीं हो पा रहे। इसके विपरीत तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
ट्रांजिट कैंप के 24 और आइएसीबीटी के छह काउंटर पर पंजीकरण के लिए मंगलवार को सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लग गई थी। सात बजे काउंटर खोले गए। उमसभरी गर्मी में तीन-तीन घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी अधिकांश यात्रियों का नंबर नहीं आया।
कानपुर से आए रूपेश अवस्थी ने बताया कि दो दिन से पंजीकरण का इंजतार कर रहे थे, लेकिन पंजीकरण न होने पर अब वापस लौट रहे हैं। ओडिशा से आए यात्रियों के दल ने बताया कि पंजीकरण के इंतजार में सुबह से बैठे हैं।
वहीं, पंजीकरण कराने के लिए चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन के अधिकारियों के पास लोग लगातार सिफारिश लेकर पहुंच रहे हैं। उन्हें भी लाइन में लगकर पंजीकरण कराने को कहा जा रहा है। मोबाइल टीमों से पंजीकरण की प्रक्रिया बंद चल रही है।