विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष बने साइबर ठगों के शिकार, खाते से निकाले 47 हजार Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 01 Aug 2019 12:28 PM (IST)

देश कांग्रेस के आइटी सेल के प्रदेश संयोजक दीवान सिंह तोमर के साथ साइबर ठगी हुई है। आरोप है कि एक घंटे के भीतर साइबर ठगों ने उनके खाते से 47 हजार रुपये निकाल लिए।

कांग्रेस आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष बने साइबर ठगों के शिकार, खाते से निकाले 47 हजार Dehradun News
कांग्रेस आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष बने साइबर ठगों के शिकार, खाते से निकाले 47 हजार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस के आइटी सेल के प्रदेश संयोजक दीवान सिंह तोमर के साथ साइबर ठगी हुई है। आरोप है कि एक घंटे के भीतर साइबर ठगों ने उनके खाते से 47 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर वसंत विहार पुलिस ने साइबर थाना पुलिस से जांच कराने को पत्र लिखा है। 

विकासनगर के दुर्गा विहार निवासी दीवान सिंह तोमर को जीएमएस रोड के पूर्णिमा विहार में भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। वर्तमान में वह कांग्रेस पार्टी में आइटी सेल के प्रदेश संयोजक हैं। 

आरोप है कि उनके खाते से एक के बाद एक ट्रांजेक्शन से 47 हजार 892 रुपये निकाले गए। इस संबंध में दीवान सिंह एसबीआइ के टोल फ्री नंबर पर सूचना देते हुए एटीएम कार्ड और खाता ब्लॉक करा दिया था। मगर, इससे पहले साइबर ठग रकम निकालने में सफल रहे। 

इस संबंध में दीवान सिंह ने थाना वसंत विहार की इंद्रानगर पुलिस चौकी में तहरीर दी है। जहां से पुलिस ने साइबर थाना पुलिस को मामला भेज दिया है। एसओ वसंत विहार हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि मामले की जांच साइबर थाना पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें: निवेश के नाम पर पूर्व फौजी को झांसे में, ठगे सवा 11 लाख रुपये Dehradun News

यह भी पढ़ें: दून में बढ़ रही धोखाधड़ी की घटनाएं, जमीन और स्कूटी के नाम पर हुई ठगी

यह भी पढ़ें: फ्लैट बेचने के नाम पर 25 लाख की ठगी, दंपती पर एक और मुकदमा Dehradun News

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप