विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निवेश के नाम पर पूर्व फौजी को झांसे में, ठगे सवा 11 लाख रुपये Dehradun News

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Wed, 31 Jul 2019 04:17 PM (IST)

ठगों ने सेवानिवृत्त फौजी से 11 लाख 24 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

निवेश के नाम पर पूर्व फौजी को झांसे में, ठगे सवा 11 लाख रुपये Dehradun News
निवेश के नाम पर पूर्व फौजी को झांसे में, ठगे सवा 11 लाख रुपये Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। इन्वेस्टमेंट प्लान के नाम पर ठगों ने सेवानिवृत्त फौजी से 11 लाख 24 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। 

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के माजरी माफी निवासी सुनील सेमवाल कुछ साल पहले सेना से रिटायर हुए। मई 2019 में उनको फ्यूचर इन्वेस्टमेंट कंपनी की ओर से फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले ने कम समय में दोगुना लाभ अर्जित करने वाली पॉलिसी की जानकारी दी। लालच में आए फौजी ने पांच से ज्यादा पॉलिसी ले ली। इस दौरान आरोपितों के बैंक खातों में अलग-अलग किश्तों में रकम ट्रांसफर करा दी गई। 

पीड़ित ने कुल 11 लाख 24 हजार आठ सौ रुपये पॉलिसी के नाम पर जमा करा दिए। आरोपितों ने कुछ समय बाद ही दोगुनी धनराशि लौटाने का भरोसा दिया। पीडि़त ने दो माह बाद आरोपितों को फोन कर रकम वापस मांगी तो वे टालमटोल करने लगे। इस बारे में पीडि़त ने अन्य जगहों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि इन्वेस्टमेंट क्षेत्र में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट नाम से कोई फर्म रजिस्टर्ड नहीं है। तब पूर्व फौजी को ठगे जाने का अहसास हुआ। 

नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में मोबाइल नंबरों की लोकेशन और आइडी की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: दून में बढ़ रही धोखाधड़ी की घटनाएं, जमीन और स्कूटी के नाम पर हुई ठगी

यह भी पढ़ें: फ्लैट बेचने के नाम पर 25 लाख की ठगी, दंपती पर एक और मुकदमा Dehradun News

यह भी पढ़ें: किटी के नाम पर सात लाख ठगने के दो आरोपितों पर मुकदमा Dehradun News

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप