विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किटी के नाम पर सात लाख ठगने के दो आरोपितों पर मुकदमा Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 29 Jul 2019 01:37 PM (IST)

शहर में किटी के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। कोतवाली पुलिस ने सात लाख की ठगी के मामले में दो आरोपितों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है।

किटी के नाम पर सात लाख ठगने के दो आरोपितों पर मुकदमा Dehradun News
किटी के नाम पर सात लाख ठगने के दो आरोपितों पर मुकदमा Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। शहर में किटी के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। कोतवाली पुलिस ने सात लाख की ठगी के मामले में एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें जाखन निवासी साहिबा जैन और निशांत जैन को आरोपित बनाया गया है। दोनों पूर्व में दर्ज मुकदमों में जेल में बंद हैं। 

शहर कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि किटी ठगी में सात से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। रविवार को मोहिनी रोड निवासी नेहा जायसवाल ने धारा चौकी में तहरीर दी कि साहिबा जैन एंव निशांत जैन निवासी कैनाल रोड इंदर बाबा मार्ग जाखन ने उनसे करीब साढ़े सात लाख रुपये की ठगी की है। 

आरोप है कि दोनों बालाजी ट्रेडर्स के नाम से एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में किटी का संचालन करते थे। इन लोगों पर दर्जनों लोगों से मोटी रकम ठगने का आरोप है। पुलिस दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

नेहा ने बताया कि उनके परिवार से जुड़े लोगों ने भी आरोपितों के पास किटी की रकम जमा कराई थी। यह रकम तय समय में वापस नहीं दी गई। आरोप है कि दोनों ने रकम देने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर नेगी ने बताया कि दोनों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर, अभी भी डालनवाला, नेहरू कॉलोनी, राजपुर आदि थानों में कई पीड़ित प्रार्थनापत्र लेकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने का दिया विज्ञापन, युवक से ठगे 31 हजार रुपये

यह भी पढ़ें: चेन लूट में बावरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार Dehradun News

यह भी पढ़ें: नशे की लत पूरी करने को चुराए लैपटॉप और मोबाइल, चढ़े पुलिस के हत्थे Dehradun News

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप