विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चेन लूट में बावरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार Dehradun News

By Edited By:
Updated: Sat, 27 Jul 2019 12:33 PM (IST)

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शहर में हुई चार चेन लूट का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनसे सोने की चार चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है।

चेन लूट में बावरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार Dehradun News
चेन लूट में बावरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शहर में हुई चार चेन लूट का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बावरिया गैंग से हैं। बदमाशों से सोने की चार चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। सीसीटीवी कैमरे में दिखे बाइक के नंबर और सर्विलांस की मदद से पुलिस बदमाशों तक पहुंची। 

13 जून से 25 जुलाई के बीच नेहरू कॉलोनी, पटेलनगर और डोईवाला में चेन लूट की चार वारदात हुई थीं। बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक के बाद एक वारदात को अंजाम दिया था।  24 जुलाई को डोईवाला के अठूरवाला में बदमाशों ने अंतिम लूट की थी। यहां से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, बाइक नम्बर और पहले से अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मिली सर्विलांस डिटेल से मदद मिली। 

डालनवाला सीओ जया बलूनी ने बताया कि चारों घटनाएं एक ही तरीके से की गई थीं। इसलिए शक था कि इन घटनाओं में एक ही गैंग का हाथ है। इसके लिए नेहरू कॉलोनी के थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। 

टीम ने बदमाशों की कुंडली खंगाली तो लोकेशन शामली के झिंझाना की निकली। पुलिस ने यहां दबिश दी तो गुरुवार रात फूल सिंह उर्फ फुल्लू (28)निवासी खानपुर जाटान तथा गुलशन (25) निवासी मस्तगढ़, थाना झिझाना, शामली को गिरफ्तार किया। दोनों ने चारों घटना को कबूल किया। 

पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश बावरिया गिरोह से नाता रखते हैं। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि दून में चेन लूटने के बाद आरोपित हरिद्वार चले जाते थे। यहां से सुबह शामली निकलते थे। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

सहसपुर में पांच साल पहले की थी डकैती 

पुलिस ने बताया कि इस गैंग का एक सदस्य फूल सिंह है। उसके खिलाफ उत्तराखंड और यूपी मे 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह हरिद्वार और देहरादून में 2014 में डकैती में जेल जा चुका है। 

इन घटनाओं का खुलासा 

-13 जून को अनूप नौटियाल निवासी मोहकमपुर की माता की चेन लूटी। 

-19 जून को विजयलक्ष्मी भट्ट की सरस्वती विहार में चेन लूटी। 

-19 जून को पटेलनगर में भानु देवी के गले से चेन झपटी। 

-24 जुलाई को डोईवाला के अठूरवाला में कंचन लिंगवाल की चेन लूटी।

यह भी पढ़ें: नशे की लत पूरी करने को चुराए लैपटॉप और मोबाइल, चढ़े पुलिस के हत्थे Dehradun News

यह भी पढ़ें: डोईवाला में बाइक सवार बदमाशों ने फिर लूटी महिला की चेन Dehradun News

यह भी पढ़ें: कोटद्वार से स्कूटी और ऋषिकेश से मोबाइल चुराने वाला धरा Dehradun News

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप