CM पुष्कर सिंह धामी असम में, हिमंत सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी असम पहुंच गए हैं, जहां वे मंगलवार को हिमंत बिस्व सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। गुवाहाटी में भाजपा कार्यकर्ताओ ...और पढ़ें

पुष्कर सिंह धामी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी असम पहुंच गए हैं। वह मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। साथ ही वह मां कामख्या देवी के दर्शन भी करेंगे।
मां कामख्या देवी के दर्शन भी करेंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार शाम असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे। वहां उनका भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंटरनेट मीडिया में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के फोटो साझा करते हुए लिखा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण, मां कामख्या देवी की पावन भूमि में पहुंचने पर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित जनों ने आत्मीय व स्नेहपूर्ण स्वागत किया। उन्होंने इसके लिए सबका आभार प्रकट किया है।