Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस कांस्टेबलों को दिए कानून व्यवस्था और जनसेवा के महत्वपूर्ण टिप्स

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 10:35 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत कांस्टेबलों को संबोधित किया। उन्होंने कानून व्यवस्था मजबूत करने, आपदा प्रबंधन में ...और पढ़ें

    पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। साभार- सूवि

    पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। साभार- सूवि

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित किया।

    उन्होंने युवा कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने पर जोर दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को पहाड़ी राज्य होने के कारण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में निपुण बनना आवश्यक है।

    उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनता के साथ समन्वय बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

    ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया।

    मुख्यमंत्री ने कांस्टेबलों को आधुनिक प्रशिक्षण ग्रहण कर जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

    कहा कि आप लोग जल्द ही पुलिस का हिस्सा बनने जा रहे हैं, ऐसे में पूरी मेहनत से कार्य करें। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक योगेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में सीएम धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, बोले- पुस्तकें हैं ज्ञान का स्थायी स्रोत

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम धामी व उप सेना प्रमुख के बीच सामरिक व विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा