Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने किया ऐलान, नकल माफिया को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:41 PM (IST)

    मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। ...और पढ़ें

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    HighLights

    1. CM धामी ने नकल माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई

    2. सख्त नकलरोधी कानून के तहत 100 से अधिक लोग गिरफ्तार

    3. UTU पेपर लीक मामले में सहायक प्रोफेसर को किया गिरफ्तार

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर पूरी सख्ती से कार्य कर रही है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती परीक्षाओं से लेकर विश्वविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाओं तक नकल, प्रश्नपत्र लीक या परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    ऐसे मामलों में आरोपितों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लागू सख्त नकलरोधी कानून का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि अब तक विभिन्न मामलों में 100 से अधिक नकल माफिया और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मेहनती, ईमानदार और प्रतिभाशाली युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

    किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार से युवाओं के सपनों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सतर्क रहने के निर्देश भी दिए।

    इसी अभियान के तहत दून पुलिस ने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सम-सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोपित सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है।

    विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। विगत आठ जुलाई को आयोजित परीक्षा से पहले उसने वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छात्रों को उसी प्रश्न बैंक के प्रश्न साझा किए, जिससे प्रश्नपत्र तैयार किया गया था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- UTU सेमेस्टर परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार, सीएम धामी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

    यह भी पढ़ें- 'विकसित उत्तराखंड' का संकल्प: प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही धामी सरकार