Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, सीएम पुष्कर सिंह धामी का ऐलान

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 01:15 PM (IST)

    उत्तराखंड सरकार ने 'गोदान' फिल्म को टैक्स-फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह फैसला लिया गया, क्योंकि फिल्म किसान परंपरा, ग ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर केंद्रित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों व रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी राज्य सरकार प्रोत्साहन देती रहेगी। बता दें कि छह फरवरी को रिलीज हुई फिल्म गोदान, समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज व ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है।

    इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

    साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में फिल्म Godaan को किया गया टैक्स फ्री, फिल्म गो सरंक्षण पर आधारित

    यह भी पढ़ें- CM योगी ने लॉन्च किया 'गोदान' फिल्म का ट्रेलर, इस तारीख को रिलीज होगी पिक्चर