Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन को कहते हैं 'छिपा हुआ हीरा', जहां सूर्योदय-सूर्यास्त बनाते हैं स्वर्ग जैसा नजारा

    Updated: Fri, 12 Dec 2025 03:46 PM (IST)

    Uttarakhand tourism देहरादून जनपद के चकराता की ऊंची चोटियों में स्थित चिरमिरी टाप, जिसे ठाणा डांडा भी कहते हैं, सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत नजारों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चकराता की सबसे ऊंची चोटी पर सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत नजारे हर किसी को करते हैं मंत्रमुग्ध 

    2. सूर्य की किरणें हिमालय की चोटियों पर पड़ती हैं तो लगता है प्रकृति ने उन पर सोने की परत चढ़ा दी हो 

    3. न केवल घूमने के लिए बल्कि फोटोग्राफी, ट्रेकिंग और नेचर प्रेमियों के लिए यह स्थान है स्वर्ग के समान 

    संवाद सूत्र, जागरण, चकराता : Chakrata tourist sports चकराता की ऊंची चोटियों में से एक चिरमिरी टाप यहां का सबसे ऊंचा स्थान है। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत नजारे हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

    स्थानीय लोग इस स्थान को ठाणा डांडा के नाम से भी जानते हैं। यहां आने वाला हर व्यक्ति लौटते वक्त अपने साथ एक ही एहसास लेकर जाता है कि प्रकृति शब्दों से नहीं, दृश्यों से संदेश देती है।

    यही वजह है कि चिरमिरी टाप प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए अपने आप में अद्वितीय सैरगाह है। यह स्थान मन को शांति और आत्मा को सुकून प्रदान करता है।

    sunset

    यदि आप भी प्रकृति की शांति, हिमाच्छादित चोटियों की भव्यता और आसमान को धरती के करीब महसूस करना चाहते हैं तो चिरमिरी टाप से बेहतर कोई दूसरा स्थान नहीं हो सकता।

    सुबह सूर्य की सुनहरी किरणें जब हिमालय की चोटियों पर पड़ती हैं तो स्वर्गरोहिणी और बंदरपूंछ जैसी पहाड़ियां ऐसे चमक उठती हैं, मानों प्रकृति ने उन पर सोने की परत चढ़ा दी हो।

    chirmiri top

    शाम ढलते समय सूर्य की लालिमा ऐसा दृश्य बनाती है, जो किसी मोहक पेंटिंग सरीखी लगती है। यह नजारा लोगों को अविस्मरणीय अहसास कराता है।

    सूर्यास्त के समय आसमान का बदलता रंग और शांत वातावरण पर्यटकों को पल भर में अपनी ओर खींच लेता है। चारो ओर फैले देवदार के घने जंगलों के मध्य स्थित यह सपाट स्थान इन प्राकृतिक खूबियों के कारण विशेष पहचान रखता है।Chakrata

    यहां से बर्फ से ढके पहाड़ों और घाटियों का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। खासकर सुबह सूरज की पहली किरणें और शाम को डूबता सूरज लोगों के लिए कभी न भूलने वाला अहसास कराता है।

    यह स्थान न केवल घूमने के लिए बल्कि फोटोग्राफी, ट्रेकिंग और नेचर प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। छावनी बाजार चकराता में रहने व खाने पीने की पर्याप्त सुविधाएं हैं।

    Chakrata place

    चिरमिरी टाप तक ऐसे पहुंचें

    चिरमिरी टाप तक पहुंचना आसान है। चकराता छावनी बाजार से थोड़ी दूरी पर स्थित इस स्थान पर सड़क मार्ग या हल्की पैदल यात्रा के जरिये आसानी से पहुंचा जा सकता है।

    • चिरमिरी टाप चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।
    • चकराता के लिए सबसे नजदीक (लगभग 115 किमी की दूरी पर) जौलीग्रांट हवाई अड्डा देहरादून है।
    • सबसे नजदीक 90 किमी की दूरी पर देहरादून रेलवे स्टेशन है। जहां से आप टैक्सी या बस लेकर आसानी से चकराता पहुंच सकते हैं।

    यह चकराता के आसपास का सबसे ऊंचा स्थान (लगभग 7,700 फीट) है, जहां से बेहतरीन व्यू प्वाइंट बनता है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के औली में होगा स्कीइंग का रोमांच, मिली वर्ष 2026 में नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: जोशीमठ-औली रोपवे परियोजना को 480 करोड़ की डीपीआर तैयार, 4.5 किमी होगा लंबा