Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में सीएम धामी की बड़ी सौगात: विकास योजनाओं को मिले 256 करोड़ रुपये

    Updated: Sat, 09 May 2026 11:53 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विभिन्न विकास योजनाओं और कुंभ मेला से संबंधित कार्यों के लिए 256 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। ...और पढ़ें

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं और कुंभ मेला से संबंधित कार्यों के लिए लगभग 256 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें आपदा प्रबंधन, पेयजल योजनाओं, सड़क निर्माण और पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

    मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से प्रत्येक जिले को राहत एवं बचाव मद में तीन करोड़, पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में पांच करोड़ रुपये तथा तैयारी एवं क्षमता विकास मद में दो करोड रुपये स्वीकृत किए हैं।

    इस तरह प्रदेश के 13 जिलों के हिसाब से कुल 130 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को नान एसडीआरएफ मद के अंतर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण को प्रति जिला दो करोड समेत कुल 26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

    मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला की तैयारियों के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से औद्योगिक क्षेत्र तक चार लेन मार्ग के नवीनीकरण के लिए 2.72 करोड़, पशुलोक बैराज मार्ग के सुधार कार्य को 2.13 करोड़ रुपये तथा बहादराबाद-रोहाल्की तिराहे से अलीपुर-सुकरासा-पथरी अंबूवाला मार्ग के नवीनीकरण के लिए 1.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

    खबरें और भी

    देहरादून में जल संस्थान की पित्थूवाला शाखा के अंतर्गत कमला पैलेस एवं जीएमएस रोड क्षेत्र में नलकूप निर्माण, राइजिंग मेन और वितरण प्रणाली से जुड़े कार्यों के लिए 20.37 करोड़ की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

    इसके अलावा एसएएससीआई कार्यक्रम के अंतर्गत रुद्रप्रयाग जिले की तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना को 39.86 करोड़, जनपद चमोली की पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना को 24.38 करोड़ रुपये तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की हिंडोलाखाल पंपिंग पेयजल योजना को 9.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

    रुड़की के सुनहरा चौक का नाम होगा शहीद चौक

    रुड़की नगर निगम क्षेत्र में सुनहरा मार्ग चौराहे का नाम अब शहीद चौक होगा। मुख्यमंत्री ने इसका नाम बदलने के लिए प्राप्त प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में चल रही बिल्डरों की ‘लूट इंडस्ट्री’, अब धामी सरकार देगी 'बीमा कवच'

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड को धामी सरकार की बड़ी सौगात, प्रदेश में खुलेंगे 4 नए आधुनिक ट्रॉमा सेंटर