Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किए 706 करोड़ रुपये

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 11:56 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे, पर्यटन, ऊर्जा और उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए 705.97 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं को ...और पढ़ें

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण, पर्यटन, ऊर्जा और उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए 705.97 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

    इन निर्णयों से प्रदेश में निवेश, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को इनका अधिकतम लाभ मिल सके।

    उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग की जांच के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एसआइटी का गठन किया गया है।

    राज्यों को पूंजी निवेश से आएगी विकास में तेजी

    राज्यों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 150 करोड़ रुपये एवं मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए 350 करोड़ रुपये की स्वीकृतियों का कार्योत्तर अनुमोदन दिया गया है। इससे राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को तेजी मिलेगी।

    त्रिवेणी घाट पुनर्विकास को मिली स्वीकृति

    ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट के पुनर्विकास के लिए 106.78 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

    प्रथम चरण के लिए 11.37 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन को भी मंजूरी दी गई है। इससे ऋषिकेश में गंगा तट का सुंदरीकरण होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    एमएसएमई को मिली राहत

    सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लंबित दावों के भुगतान के लिए 20 करोड़ रुपये के पुनर्विनियोग को मंजूरी दी गई है। इससे उद्योगों को राहत मिलेगी और आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।

    उप निबंधक कार्यालय होंगे हाईटेक

    देहरादून, उधमसिंह नगर और हरिद्वार सहित उप निबंधक कार्यालयों में 24 घंटे सीसीटीवी, सेंट्रल मानिटरिंग और आथराइज्ड एक्सेस सिस्टम लगाने के लिए 3.95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे अभिलेखों की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ेगी।

    चंपावत में सिटी सेंटर को मंजूरी

    चंपावत में यातायात प्रबंधन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत मल्टी स्टोरी पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स निर्माण के लिए 62.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    वंदना कटारिया स्टेडियम का उन्नयन

    हरिद्वार में वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम के कबड्डी हाल को एसी युक्त बनाने को 1.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

    जखाणा जल विद्युत परियोजना को स्वीकृति

    टिहरी जिले में स्थित जखाणा लघु जल विद्युत परियोजना के सिविल कार्यों के लिए 30.48 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने नई दिल्ली में रेल मंत्री से की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी व डिजिटल कुंभ के लिए मांगा सहयोग

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सीएम धामी ने ‘अर्थ आवर’ में की सहभागिता, एक घंटे के लिए बंद की गैर-जरूरी लाइटें