CM पुष्कर सिंह धामी से मिले BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, चारधाम यात्रा तैयारियों पर की चर्चा
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री धामी से चारधाम यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। ...और पढ़ें

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर भेंट की।
HighLights
बीकेटीसी अध्यक्ष ने सीएम धामी को तैयारियों से अवगत कराया
श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा रही है
अस्थायी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि और ईपीएफ पर चर्चा हुई
राज्य ब्यूरो, देहरादून। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर भेंट की।
इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में चल रही व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि कपाट खुलने से पहले सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके।
उन्होंने अस्थायी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि और ईपीएफ सुविधा जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। चर्चा के दौरान यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक इंतजामों पर विस्तार से मंथन किया गया।
द्विवेदी ने बताया कि यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, आवास, पेयजल और दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि इस वर्ष 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी, जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।