Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार गंगा कॉरीडोर में रोडी बेलवाला क्षेत्र में संवरेगा गंगा तट, CM धामी ने 227 करोड़ की राशि की स्वीकृत

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 09:31 AM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 227.73 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इसमें हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के रोडी बेलवाला क्षेत्र ...और पढ़ें

    सीएम ने हरिद्वार में विकास कार्याें को 59.11 करोड़ की राशि की स्वीकृत। सांकेतिक तस्वीर

    सीएम ने हरिद्वार में विकास कार्याें को 59.11 करोड़ की राशि की स्वीकृत। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री धामी ने 227.73 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी।

    2. हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के लिए 59.11 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए।

    3. यू-कास्ट, यू-सैक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के लिए विभिन्न विकास कार्यों को 227.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इन योजनाओं में हरिद्वार गंगा कारीडोर परियोजना, गैरसैंण विधानसभा परिसर से जुड़े कार्य तथा शहरी विकास से संबंधित कई योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते की भी मंजूरी दी है।

    मुख्यमंत्री द्वारा जारी स्वीकृतियों में कुंभ से पहले हरिद्वार में गंगा कारीडोर परियोजना के लिए वित्तीय स्वीकृति दी गई। गंगा कारिडोर परियोजना के अंतर्गत रोडी बेलवाला क्षेत्र के पुनरुद्धार एवं विकास कार्यों के लिए 59.11 करोड़ की राशि दी जा रही है। इससे क्षेत्र में गंगा तट के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पर्यटकों की सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

    इसके अतिरित मुख्यमंत्री ने चमोली के गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर भराडीसैंण में संपूर्ण चाहरदीवारी एवं मुख्य गेट के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत वास्तविक लागत 9.87 करोड़ के सापेक्ष द्वितीय किश्त के रूप में 40 प्रतिशत अर्थात 3.95 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड ने निकाला पराली से ग्रीन हाईवे बनाने का रास्ता, CSIR-IIP ने खोजा बायो-बिटुमेन बनाने की स्वदेशी तकनीक



    मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना के तहत मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण तथा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल की कुल नौ योजनाओं के लिए 164.67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

    यूकास्ट एवं यू सैक कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सातवें पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे स्वायत्तशासी संस्थाओं यू-कास्ट एवं यू-सैक के नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी है। इसके तहत एक जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत तथा एक जुलाई 2025 से 58 प्रतिशत किए जाने की स्वीकृति दी गई है।