उत्तराखंड में अपराधियों पर सीएम धामी का सख्त रुख: बाहरी व्यक्तियों का खंगाला जाएगा आपराधिक इतिहास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा और राज्य म ...और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में बीते कुछ समय से बढ़ रही अपराध की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने अब सख्त रूख अपनाया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया है कि जिसने भी अपराध किया है, उससे पूरी सख्ती से निपटा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस कड़ी में बाहर से आकर यहां रहने वालों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जाएगा।
उधर रामनगर में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि के देवत्व के साथ किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं करेंगे और अपराधियों को संरक्षण नहीं दिया जाएगा।
एसआइआर को महत्वपूर्ण बताते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस समय हमारे सामने कई चुनौतियां हैं, उससे पहले निपटना जरूरी है।
हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को जिममेदारी लेनी होगी कि पात्र मतदाता का नाम ही जोड़ा जाए। जो पात्र नहीं है, जिन्होंने गलत तरीके से वोट बनाए हैं। ऐसे में आपत्ति जरूरी है।
बुधवार को शासकीय आवास में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि को अपराध रहित रखना सरकार का संकल्प है। यह चुनौती भी है।
हुड़दंग व अराजकता की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए विशेष सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। कई अपराधी, गैंग्स्टर व पेशेवर अपराधी पकड़े भी गए हैं।
उन्होंने कहा कि देहरादून में देश-दुनिया के हजारों विद्यार्थी आते हैं। इन सभी का सत्यापन किया जा रहा है। हास्टल संचालकों को भी इस पर सहयोग देना होगा। इन सभी का पिछला आपराधिक इतिहास भी खंगाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि जांच अभियान को तेज करते हुए इसे नियमित किया जा रहा है। जो भी अपराध करेगा उस पर पूरी सख्ती के साथ जीरो टोलरेंस पर काम किया जाएगा।
रामनगर में हनुमान धाम पहुंचे मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि उत्तराखंड में मतातंरण, लैंड जिहाद, थूक जिहाद, अपनी पहचान छिपाने वालों पर हमने कार्रवाई की है। अपराधियों को उत्तराखंड में कहीं संरक्षण नहीं है। लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के रावल ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, चारधाम यात्रा की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस कलर, सीएम धामी ने बताया गौरवपूर्ण उपलब्धि
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रामनगर के हनुमान धाम में की पूजा-अर्चना, बोले- बजरंगबली की कृपा बनी रहे हम सभी पर