विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'नायक से जन नायक' पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन

Published: Tue, 24 Mar 2026 09:05 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 'उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी' नामक पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन किया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों को दर्शाया गया है।

मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रदेशवासियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती की ओर से की गई है।

यह भी पढ़ें- भैया, एम्बुलेंस जल्दी भेजिए… ‘हनुमान’ स्टार्टअप बना लाखों की लाइफलाइन, देशभर में 3000+ एम्बुलेंस नेटवर्क

इस पंचांग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री की ओर से जनहित में लिए गए निर्णयों में राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों को भी समाहित किया गया है। इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, दीप कोश्यारी, किशोर भट्ट उपस्थित रहे।

'उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी' पुस्तक का विमोचन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।