Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धौलास जमीन विवाद: CM धामी बोले- देवभूमि में विधर्मी मंशा सफल नहीं होने देंगे

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 11:54 PM (IST)

    भाजपा विधायक विनोद चमोली ने मुख्यमंत्री धामी से धौलास में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान को दी गई जमीन का आवंटन रद्द करने का आग्रह किया। सैन्य सुरक्षा का ह ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने की मुलाकात।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने की मुलाकात।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात में सैन्य सुरक्षा के मद्देनजर धौलास में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के लिए दी जमीन का आवंटन तत्काल रद करने का आग्रह किया है।

    सीएम धामी ने विधायक को शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाकर कहा कि सरकार किसी विधर्मी मंशा को देवभूमि में सफल नहीं होने देगी। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को विधायक विनोद चमोली ने यह जानकारी दी।

    देवभूमि का देवत्व खराब करती रही कांग्रेस: चमोली

    भाजपा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने बताया कि कांग्रेस विशेष वोट बैंक के लालच में लगातार देवभूमि के देवत्व को खराब करने का प्रयास करती रही है।

    ये नया खुलासा इसकी एक बानगी है। विवादित जमीन अल्पसंख्यक संस्थान को एनडी तिवारी सरकार में दी गई थी, जबकि आईएमए की सुरक्षा और उनके विरोध को दरकिनार किया गया। जब वर्ष 2022 में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का विषय उठा तो सभी को चिंता हुई कि वहां यूनिवर्सिटी कैसे और कहां बन सकती है।

    अब यह प्रकरण सामने आने पर समझ में आया कि वर्ष 2022 में मुस्लिम यूनिवर्सिटी की चर्चा का आधार यह जमीन ही थी। अब जमीन खुर्द बुर्द कर समुदाय विशेष के लोगों को दी जा रही है।

    भाजपा विधायक ने सवाल उठाते हुए कहा कि जहां आइएमए है, देश की सेवा के अफसर तैयार किए जाते हैं। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में इस भूमिका के लिए ज़मीन देना पूरी तरह से गलत था।

    उस भूमि पर धर्म विशेष की यूनिवर्सिटी बनाना और अब समुदाय विशेष के लोगों को वहां बसाना उससे भी बड़ा गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।

    चमोली ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार किसी भी कीमत पर देवभूमि में विधर्मियों की मंशा को सफल नहीं होने देगी।

    जमीन का दुरुपयोग करने वाले दोषी, कांग्रेस जिम्मेदार नहीं: हरक

    धौलास के मुद्दे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि कई समाजसेवी संस्थाएं सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों के लिए सरकारों से जमीन आवंटित कराती हैं।

    धौलास में भी एक एनजीओ ने शिक्षण कार्य के उद्देश्य से जमीन खरीदी थी। यदि इस जमीन का दुरुपयोग कर उसमें प्लाटिंग की गई है, तो इसके लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार नहीं है।

    दोषी वे लोग हैं जिन्होंने गलत तरीके से प्लाटिंग की, और कार्रवाई भी उन्हीं पर होनी चाहिए। पूर्व मंत्री ने इस मुद्दे को भाजपा का टोटका बताते हुए दावा किया कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा अब पूरी तरह से फुस्स हो चुका है और यह जनता के गले उतरने वाला नहीं है।

    खबरें और भी

    उन्होंने सवाल किया कि किसने कहा कि धौलास में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बननी थी? उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी धर्म का हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    हर समाज में अच्छे लोग होते हैं, इसलिए कुछ लोगों की गलती के कारण पूरे समुदाय को कटघरे में खड़ा करना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अतिवादी राजनीति कर रही है।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार कुंभ 2027: सीएम धामी ने तय की समय सीमा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची उत्तराखंड की टीम, सीएम धामी ने दी बधाई