Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली के रंग में रंगे सीएम धामी, शारदा व गोल्ज्यू कारिडोर पर बढ़ रहे कदम

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 08:46 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली के दौरान चंपावत और खटीमा का दौरा किया, उन्होंने जनता से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने पूर्णागिरी धाम मेले का उद्घाट ...और पढ़ें

    खटीमा के सनातन धर्मशाला रामलीला मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में थरुवाटी होली खेलते सीएम पुष्कर सिंह धामी। जागरण

    खटीमा के सनातन धर्मशाला रामलीला मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में थरुवाटी होली खेलते सीएम पुष्कर सिंह धामी। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होली के रंग में डूबे हैं तो आस्था और विकास को लेकर आमजन की उम्मीदों में भी नया रंग भर रहे हैं। शुक्रवार को धामी के चंपावत और खटीमा दौरे में अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री स्वयं होल्यारों की भांति अबीर-गुलाल खेलते तो दिखे ही, साथ में स्थानीय नागरिकों के विश्वास से भी स्वयं को मजबूती से जोड़ने का मौका चूक नहीं रहे हैं।

    मानसून काल में आपदा के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने तुरंत आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनकी पीड़ा पर मरहम लगाई थी। इस बीच राज्य की रजत जयंती के अवसर पर उन्होंने सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को मूर्त रूप देने के अभियान को गति दी।

    अब रंगों के पर्व होली के मौके पर धामी जुदा अंदाज के साथ जनता के बीच में हैं। चंपावत एवं खटीमा का उनका दौरा कई मायनों में अहम रहा। मुख्यमंत्री ने मां पूर्णागिरी धाम मेले का उद्घाटन किया। मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को विस्तार से जनता के सामने रखा। पार्किंग, पेयजल और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था को आधुनिक बनाने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को लेकर दिशा निर्देश भी दिए।

    शारदा व गोल्ज्यू कारिडोर पर बढ़ रहे कदम

    शारदा कारिडोर अब मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट बन चुका है। यह आध्यात्मिक पर्यटन को नई पहचान देने वाला महत्वपूर्ण प्रकल्प है। पहले चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से कार्यों की शुरुआत की गई है।

    खबरें और भी

    मास्टर प्लान के तहत गोल्ज्यू कारिडोर के निर्माण की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़े हैं। लगभग 430 करोड़ रुपये की यह योजना क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने जा रही है।

    टनकपुर में 238 करोड़ रुपये की लागत से आइएसबीटी के निर्माण ने गति पकड़ी है। इसके बनते ही स्थानीय नागरिकों को आधुनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी एवं पर्यटकों के लिए भी आवागमन और आसान होगा।

    जनता के साथ सीएम का आत्मीय संवाद

    मुख्यमंत्री काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव का हिस्सा बने। जनता से उन्होंने आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़ से मुख्यमंत्री खासे उत्साहित दिखे। यह अलग बात है कि सौम्य धामी अब कांग्रेस को लेकर हमलावर हैं।

    सनातन संस्कृति और आस्था केंद्रों के संरक्षण और विकास की सरकार की योजनाओं को लेकर कांग्रेस के रवैये के पीछे विपक्षी पार्टी की तुष्टीकरण की नीति को वह लगातार निशाने पर ले रहे हैं। खटीमा उनका गृह क्षेत्र है। यहां पहुंचते ही मुख्यमंत्री का क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीय भाव काफी कुछ कह जाता है। खास बात यह है कि तमाम व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री खटीमा स्थित अपने नगला तराई स्थित निजी आवास पहुंचकर क्षेत्रीय जनता के साथ जुड़ाव का मौका हाथ से जाने नहीं देते।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, सीएम पुष्कर सिंह धामी का ऐलान

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 167 करोड़ रुपये किए मंजूर, विकास को लगेंगे पंख