विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरकार भाजपा नेताओं का इंतजार हुआ खत्म, इनको मिला दायित्व; जानिए

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 22 Dec 2018 07:24 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 09:09 PM (IST)

भाजपा के चौदह पदाधिकारियों को दायित्वों से नवाजा गया है। शनिवार को दायित्वधारियों की सूची जारी कर दी गर्इ है।

आखिरकार भाजपा नेताओं का इंतजार हुआ खत्म, इनको मिला दायित्व; जानिए
आखिरकार भाजपा नेताओं का इंतजार हुआ खत्म, इनको मिला दायित्व; जानिए

देहरादून, राज्य ब्यूरो। आखिरकार डेढ़ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद सत्ता में हिस्सेदारी की बाट जोह रहे भाजपा नेताओं का इंतजार समाप्त हो गया है। सरकार ने शनिवार को 14 भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न निगमों, आयोगों, बोर्डों व परिषदों में अहम जिम्मेदारी सौंपी हैं।  इनमें पूर्व विधायक व संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही दूसरी और तीसरी सूची जारी की जाएगी।

प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सत्ता में आने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता लंबे समय से दायित्व वितरण की राह तक रहे थे। सरकार के छह माह पूर्ण होने पर दायित्व वितरण की सुगबुगाहट तेज हुई थी लेकिन चर्चाओं से आगे नहीं बढ़ी। सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर भी यह चर्चाएं फिर उछलीं। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं का इंतजार बढ़ता गया। निकाय चुनावों से पहले भी दायित्व वितरण के कयास तेजी से लगाए गए। अब लोकसभा चुनावों से पहले सरकार ने दायित्व वितरण करने का काम शुरू किया है।

पहले शुक्रवार को दायित्व वितरण की बात कही जा रही थी लेकिन अंतिम क्षणों तक नाम फाइनल नहीं हो पाए। अब कहीं जाकर शनिवार को सरकार ने 14 भाजपा नेताओं को दायित्वों से नवाजा है। सुबह तक 11 नेताओं को दायित्व वितरीत करने की बात कही जा रही थी लेकिन शाम को इनमें तीन और नए नाम जोड़े गए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को सभी दायित्वधारियों को अपने आवास पर आमंत्रित किया और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। 

इन्हें मिले यह दायित्व 

विजय बड़थ्वाल - अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग

मोहन प्रसाद थपलियाल - बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष 

केदार जोशी- अध्यक्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम

नरेश बंसल- उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति

गजराज बिष्ट - अध्यक्ष, उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड

ज्ञान सिंह नेगी- उपाध्यक्ष राज्य ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिषद

शमशेर सिंह सत्याल - अध्यक्ष श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड

डॉक्टर विनोद आर्या - उपाध्यक्ष पशु कल्याण बोर्ड

महावीर सिंह रांगड़ - अध्यक्ष गढ़वाल मंडल विकास निगम

डॉ. आरके जैन - अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग

शमीम आलम - अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य हज समिति

दीप्ति रावत - उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति

घनानंद - उपाध्यक्ष उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद

राजेश कुमार - अध्यक्ष समाज कल्याण अनुश्रवण समिति 

यह भी पढ़ें: सीएम बोले, कांग्रेस भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं का घुसना ठीक नहीं

यह भी पढ़ें: भाजपा के खिलाफ कांग्रेस में उबाल, प्रदेश भर में प्रदर्शन कर फूंके पुतले

यह भी पढ़ें: राफेल मुद्दे पर भाजपा ने किया राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।