विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार के कार्यकाल को हवाई बता कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 19 Mar 2018 01:47 PM (IST)

कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार कि एक वर्ष की उपलब्धियों को हवाई बताते हुए डोईवाला चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश भी व्यक्त किया।

सरकार के कार्यकाल को हवाई बता कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
सरकार के कार्यकाल को हवाई बता कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

डोईवाला, देहरादून [जेएनएन]: कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार कि एक वर्ष की उपलब्धियों को हवाई बताते हुए डोईवाला चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश भी व्यक्त किया गया।

इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार के खाते में ऐसी कोई भी उपलब्धि नहीं है, जिसे प्रदेश सरकार की गिना सके। प्रदेश सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। एक वर्ष की गलत उपलब्धियों को गिनाकर जनता को धोखा दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज अपने को ठगा महसूस कर रही है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम नेगी, पूर्व दर्जाधारी अनिल सैनी, मनमोहन नौटियाल आदि शामिल थे। 

यह भी पढ़ें: आप पार्टी का बीजेपी पर वार, एक साल के 70 मुद्दों पर जवाब दे त्रिवेंद्र सरकार

यह भी पढ़ें: कर्मचारियों की जेब पर भारी पड़ेगा बजट सत्र में गैरसैंण का दौरा

यह भी पढ़ें: मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करूंगा: शौर्य डोभाल