विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हल्ला

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 09 Dec 2019 07:37 AM (IST)

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर महानगर कांग्रेस ने गांधी पार्क के बाहर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हल्ला
महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हल्ला

देहरादून, जेएनएन। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर महानगर कांग्रेस ने गांधी पार्क के बाहर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। 

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह ने कहा कि आज देश का गरीब आदमी महंगाई से त्रस्त है। युवा बेरोजगारी व व्यापारी वर्ग आर्थिक मंदी झेल रहा है। समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा शासन में त्रस्त हो चुका है। देश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। देश में महिलाओं पर आए दिन अत्याचार व हत्या जैसे जघन्य अपराध थम नहीं रहे हैं। 

एआइसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक अनिल शर्मा ने भी देश में महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हाल ही में हैदाराबाद, बंगलुरु व बक्सर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के बाद नृसंस हत्या से महिलाओं में भय का वातावरण है। 

यह भी पढ़ें: माटी प्रेम से अभिभूत किशोर अब त्रिवेंद्र सरकार पर बरसे, पढ़िए पूरी खबर

धरना देने वालों में सदन के उपनेता करण महरा, विधायक हरीश धामी, आदेश चौहान, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, तिलकराज बेहड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, पूर्व विधायक राजकुमार, महामंत्री नवीन जोशी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, प्रभुलाल बहुगुणा, डॉ. प्रतिमा सिंह, बलवीर रावत, नीनू सहगल, एहताद खान, एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी कार्यक‌र्त्रियों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका Dehradun News