Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 24 Jan 2019 10:10 AM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग ने केंद्र की मोदी सरकार पर पूर्व सैनिकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए रोष जताया। ...और पढ़ें

    कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
    कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    देहरादून, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग ने केंद्र की मोदी सरकार पर पूर्व सैनिकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए रोष जताया। साथ ही पूर्व सैनिकों से आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के खिलाफ मतदान करें।

    विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री कैप्टन बलबीर सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में विभाग की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया। 

    बैठक को संबोधित करते हुए कैप्टन बलबीर सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण पूर्व सैनिक कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के साथ भी छलावा किया है। विषय परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों को एमएसपी देने में कंजूसी कर सेना का मनोबल तोड़ा है। 

    उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को ओआरओपी देने में भी भेदभाव किया गया। अभी भी लाखों पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ नहीं दिया गया। जिन पूर्व सैनिकों को यह लाभ दिया गया, उसके लिए पूर्व मनमोहन सरकार ने पहले ही बजट का प्रावधान किया था। 

    कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्व सैनिक भाजपा को इसका जवाब देंगे। बैठक में पूर्व कर्नल एसपी शर्मा, कर्नल मोहन सिंह, कर्नल राजेंद्र सिंह, मेजर हरि सिंह चौधरी, सूबेदार मेजर सीएम भट्ट, नारायण सिंह, हवलदार बलवीर सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: युवा क्रांति यात्रा से भाजपा का सूपड़ा साफ करने का लिया संकल्प

    यह भी पढ़ें: प्रीतम सिंह बोले, प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी होगी मजबूत

    यह भी पढ़ें: भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में जुटेंगे 14 हजार कार्यकर्ता, अमित शाह लेंगे क्लास