विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रीतम सिंह बोले, प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी होगी मजबूत

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 23 Jan 2019 07:26 PM (IST)

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी मजबूत होगी।

प्रीतम सिंह बोले, प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी होगी मजबूत
प्रीतम सिंह बोले, प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी होगी मजबूत

देहरादून, जेएनएन। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी और लोकसभा चुनाव में इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।  

राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से पूरे देश के कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से देश के करोड़ों कांग्रेसी इस दिन का इंतजार कर रहे थे। 

प्रियंका को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिलने से देश का राजनीतिक परिदृश्य बदल जाएगा और आगामी लोकसभा चुनाव में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की वापसी सुनिश्चित है और उत्तराखंड कांग्रेस को प्रियंका गांधी को मिली जिम्मेदारी से विशेष रूप से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। उनकी शिक्षा-दीक्षा उत्तराखंड में हुई है और उनके बच्चे भी उत्तराखंड में ही शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 

इस अवसर पर महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, धीरेंद्र प्रताप, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, शूरवीर सिंह सजवाण, मातवर सिंह कंडारी, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रमोद कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश प्रवक्ता, गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महेश जोशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में जुटेंगे 14 हजार कार्यकर्ता, अमित शाह लेंगे क्लास

यह भी पढ़ें: बारिश और बर्फबारी के चलते कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा स्थगित

यह भी पढ़ें: केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का आगाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।