Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    थराली विधानसभा उपचुनाव पर टिकीं कांग्रेस की नजरें

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 05 Apr 2018 09:28 PM (IST)

    कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों के साथ ही चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी कमर कस ली है। इसके लिए कांग्रेस दमखम के साथ प ...और पढ़ें

    थराली विधानसभा उपचुनाव पर टिकीं कांग्रेस की नजरें
    थराली विधानसभा उपचुनाव पर टिकीं कांग्रेस की नजरें

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों के साथ ही चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी कमर कस ली है। मकसद साफ है। प्रचंड बहुमत से सत्ता में पहुंची भाजपा को कांग्रेस की दूरदराज तक जनता में मजबूत पैठ का अहसास कराना। इसके लिए थराली सीट पर पार्टी पूरे दम-खम के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। 

    चमोली जिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ पार्टी दिग्गजों ने जिसतरह कई जगह जनाक्रोश रैलियों और कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकें कीं, उसे थराली उपचुनाव को लेकर खास रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। 

    कांग्रेस प्रदेश में भाजपा की बढ़ती पैठ को मजबूती से टक्कर देने की ठान चुकी है। विपक्षी पार्टी की कोशिश यही है कि विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद सत्तारूढ़ दल को हर मोर्चे पर कड़ी चुनौती दी जाए।

    नगर निकाय चुनाव को पूरे दमखम से लड़ने की तैयारी के बीच कांग्रेस की नजरें अब थराली में भाजपा विधायक मगनलाल शाह के निधन से खाली हुई सुरक्षित सीट पर जम गई हैं। 

    इस सीट को भाजपा ने पिछले चुनाव में कांग्रेस से छीना था। मौजूदा हालात में इस सीट को कांग्रेस यदि भाजपा से छीनने में कामयाब होती है तो इसका सियासी संदेश सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि दूर तलक पूरे देश में जाएगा। 

    खबरें और भी

    साथ ही वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव पर इसका असर पड़ने से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसे ध्यान में रखकर ही थराली को लेकर कांग्रेस के दिग्गज भी एकजुट हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने चार दिनी गढ़वाल दौरे में पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ चमोली जिले में विभिन्न स्थानों गोपेश्वर, जोशीमठ पर जिसतरह जनाक्रोश रैलियों और नंदप्रयाग, घाट समेत कई जगह कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों पर फोकस किया, उसे नगर निकायों के साथ ही थराली सीट पर उपचुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। 

    जनाक्रोश रैलियों में लंबे अरसे बाद हुआ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मंच साझा किया। इन रैलियों में थराली सीट से पूर्व विधायक रहे जीतराम भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: समय पर निकाय चुनाव नहीं कराना चाहती है सरकार: हरीश रावत 

    यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, निर्वाचन आयोग के रवैये को माना गलत

    यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव के लिए हाईकोर्ट पहुंचा निर्वाचन आयोग