विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश में नफरत फैला रही है मोदी सरकार: प्रीतम सिंह

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 04 Feb 2019 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 09:11 PM (IST)

हिन्दू सभा की राष्ट्रीय महासचिव की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र का अपमान करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस से गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।

देश में नफरत फैला रही है मोदी सरकार: प्रीतम सिंह
देश में नफरत फैला रही है मोदी सरकार: प्रीतम सिंह

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा के सामने धरना दिया। उन्होंने पिछले दिनों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर गोलियां चलाने की घटना में शामिल रहे लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि देश में दक्षिणपंथी ताकतें केंद्र के संरक्षण में पिछले पांच वर्षों से देश में नफरत फैलाने का काम कर रही हैं। ये ताकतें धर्म, राम-रहीम, मंदिर मस्जिद के नाम पर देश के साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाडऩे की कोशिश कर रही हैं। ऐसी ताकतों के खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र को जिस प्रकार अपमानित किया गया, उससे स्पष्ट हो गया है किन तत्वों का उद्देश्य महात्मा गांधी की विचारधारा को समाप्त करने का है। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी में उत्तर प्रदेश पुलिस हीलाहवाली कर रही है। 

धरने में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मातवर सिंह कंडारी, दिनेश अग्रवाल, विधायक मनोज रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, राजकुमार, प्रमोद कुमार सिंह, प्रभु लाल बहुगुणा, आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, अजय सिंह, संजय पालीवाल, मथुरा दत्त जोशी, राजेंद्र शाह, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, नजमा खान, कमलेश रमन, रेणु नेगी, हेमा पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

बागेश्वर में कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

बागेश्‍वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति के पास सांकेतिक उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने अहिंसा का पाठ पढ़ाया, लेकिन आज भी लोग खुलेआम हिंसा कर रहे। उनके फोटो पर गोली चलाना निदनीय कार्य है। सभी को सजा दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: ग्रामीणों के बीच पहुंची यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी, सुनी समस्याएं

यह भी पढ़ें: विपक्ष को जवाब देने को ईवीएम की जानकारी से लैस होंगे भाजपा कार्यकर्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।