विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका गांधी से अभद्रता पर भड़के कांग्रेसी, यूपी सरकार को घेरा Dehradun News

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Mon, 30 Dec 2019 05:12 PM (IST)

प्रियंका गांधी के साथ हुई अभद्रता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की।

प्रियंका गांधी से अभद्रता पर भड़के कांग्रेसी, यूपी सरकार को घेरा Dehradun News
प्रियंका गांधी से अभद्रता पर भड़के कांग्रेसी, यूपी सरकार को घेरा Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हुई अभद्रता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। 

रविवार को कांग्रेस भवन के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत ने कहा कि लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय में स्थापना दिवस मनाकर जब प्रियंका गांधी सेवानिवृत्त आइपीएस की बीमार पत्नी से मिलने जा रही थी, तो पुलिस ने उन्हें जबरन रोक लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बौखलाहट में इस हद तक गिर गई है कि वो कांग्रेस के नेताओं पर हमला करने तक की हरकतें कर रही है। कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि भाजपा देश के मूल मुद्दों से जनता को भटकाने के लिए सिर्फ हिन्दू, मुसलमान, पाकिस्तान कर भारत को बांटने का काम कर रही है। 

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव, पूर्व अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, उमा ओबरॉय, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस जगजीत सिंह, जिला महासचिव नन्द किशोर जाटव, पार्षद राकेश सिंह, शकुंतला शर्मा, अजय शर्मा, शुभम सारस्वत, मधु जोशी, शेर सिंह रावत, प्रवीण गुप्ता, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: पाकिस्तान ने दुत्कारा, भारत में मिला सहारा Dehradun News

उधर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने श्यामपुर फाटक के समीप उप्र सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया। पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. केएस राणा और गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजय पाल सिंह रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार गलत भावना के साथ काम कर रही है। आम जनमानस के संवैधानिक अधिकारों पर कुठाराघात कर तानाशाही रवैया अपना रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र रावत, पूर्व प्रधान सतीश रावत, देवी प्रसाद व्यास, सोहनलाल रतूड़ी, भगवती सेमवाल, बीना चौहान, कुशाल सिंह सजवान, महावीर बिष्ट, रमेश रांगड़, राजेंद्र गैरोला, कुलदीप, मानसिंह, सुंदर रावत, विनोद चौहान, मनीष व्यास, जसवीर रांगड़ आदि शामिल थे। 

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: कांग्रेसियों ने सीएए और एनआरसी के विरोध में एकजुटता के साथ किया शक्ति प्रदर्शन