विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 13 Jan 2018 02:25 PM (IST)

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश सरकार पर सियासी हमला बोला। कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।

सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन
सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन

देहरादून, [जेएनएन]: कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए सियासी हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। 

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों को ठप कर दिया है। साथ ही सरकार जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने सरकार से अब तक हुए जनता दरबार में आई शिकायत और उसके निस्तारण को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।  

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस अब आंदोलन करेगी। इसकी शुरूआत 29 जनवरी को देहरादून में साइकल रैली से होगी। इसके बाद जिलास्तर पर धरने व प्रदर्शन के कार्यक्रम होंगे। फरवरी अंत मे बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त को लेकर हमलावर हुई कांग्रेस, दिल्ली में लगानें होंगे जागर

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त नियुक्ति को उत्तराखंड सरकार पर बढ़ गया दबाव

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त और निकाय परिसीमन पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा