विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निकाय चुनावों में भारी मतों से जीत दर्ज करेगी कांग्रेस: प्रीतम सिंह

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 24 Feb 2018 10:28 AM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की विचारधारा दमनकारी सोच से प्रेरित है। आगामी नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस भारी मतों से जीत हासिल करेगी।

निकाय चुनावों में भारी मतों से जीत दर्ज करेगी कांग्रेस: प्रीतम सिंह
निकाय चुनावों में भारी मतों से जीत दर्ज करेगी कांग्रेस: प्रीतम सिंह

देहरादून, [जेएनएन]: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की विचारधारा दमनकारी सोच से प्रेरित है। भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों को किसी भी तरह से कुचलना चाहती है। हाल ही में कांग्रेस के खिलाफ झूठे अवैध चुनावी चंदे प्रकरण में बिठाई गई जांच इसका प्रमाण है। पीसीसी अध्यक्ष ने दावा किया कि आगामी नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस भारी मतों से जीत हासिल करेगी।

शुक्रवार को कांग्रेस महानगर की ओर से रेलवे ग्राउंड (शाह नगर) में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि होली पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे का प्रतीक है, लेकिन आज समाज में राजनीतिक द्वेष, दमनकारी विचारधारा पनपने लगी है। यह सब भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही हुआ है। 

उन्होंने कहा कि ताज्जुब की बात है कि भाजपा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को भी कुचलने के लिए षड्यंत्र रचती है। उन्होंने भाजपा की ट्रिपल इंजन वाली सरकार के रहते विकास रेल का पहिया आगे न बढऩे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज किसान, महिला, कर्मचारी, व्यापारी त्रस्त हैं। इसके कारण किसान, व्यापारी आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनावों में कांग्र्रेस को समर्थन देने की अपील की ताकि नकारात्मकता खत्म हो सके।

होली के रंग में डूबे नेता

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश एवं महानगर कांग्र्रेस के पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास से होली मनाई। उन्होंने पानी की बर्बादी रोकने के लिए पानी के बजाय फूलों से होली खेली। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोध सिंह बिष्ट, सूर्यकांत धस्माना, प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, गरिमा, गिरीश कुनैड़ा समेत कई उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: हरीश रावत ने की एनएच घोटाले में सीबीआइ जांच की मांग

यह भी पढ़ें: एनएच घोटाले में हरीश रावत और प्रीतम से भी हो सकती है पूछताछ

यह भी पढ़ें: गैरसैंण विकास परिषद में शामिल होंगे विषय विशेषज्ञ: प्रेमचंद अग्रवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।