विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होटल में महिला से छेड़खानी में ठेकेदार गिरफ्तार Dehradun News

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Thu, 05 Sep 2019 09:02 PM (IST)

पुलिस ने महिला पर्यटक से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में बागेश्वर के रहने वाले ठेकेदारी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

होटल में महिला से छेड़खानी में ठेकेदार गिरफ्तार Dehradun News
होटल में महिला से छेड़खानी में ठेकेदार गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। राजपुर पुलिस ने महिला पर्यटक से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में बागेश्वर के रहने वाले ठेकेदारी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पीड़ि‍त महिला के कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज किए गए। 

राजपुर पुलिस को डायल-112 से जानकारी मिली की एक महिला रोते हुए पुलिस की मदद मांग रही है। महिला के मोबाइल नम्बर के आधार पर पुलिस टीम डीआइजी के नजदीक होटल एवन्यू स्टे पहुंची। जहां कमरे में महिला जोर-जोर से रोती हुई मिली। महिला ने बताया कि वह अपने मित्र के साथ दून घूमने आई हैं। रात्रि में इसका मित्र कुछ देर के लिए बाहर घूमने चला गया। इसी दौरान पड़ोस के कमरे में रह रहे ठेकेदार ने गलत इरादे से महिला के कमरे में प्रवेश किया। यहां महिला को पकड़ते हुए छेड़छाड़ करने लगा। महिला चिल्लाने लगी तो आरोपित ने मारपीट कर दी। मामला बिगड़ने पर आरोपित कमरे से भाग गया। 

यह भी पढ़ें: पति नशा मुक्ति केंद्र में करा रहा इलाज, पत्नी से दुष्कर्म करता रहा पेंटर Dehradun News

पुलिस ने महिला को सुरक्षा देते हुए कहा कि आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने कमरों की चेकिंग करते हुए आरोपित को बाहर लाया। जहां महिला ने आरोपित की पहचान कर ली। पुलिस ने आरोपित भागवत सिंह डसीला निवासी दुगबाजार, बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। एसओ राजपुर अशोक राठौर ने बताया कि भागवत पेशे से ठेकेदारी का काम करते है। वह भी कुछ दिन पहले ही दून घूमने आया था। शराब के नशे में होने के चलते आरोपित महिला को अकेला देखकर कमरे में घुसने की बात कही। पुलिस ने आरोपित का मेडिकल कराने के साथ ही पीड़ि‍त के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, सोशल साइट पर डाली अश्लील फोटो; बाप-बेटे पर मुकदमा