विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand lockdown की उड़ाई जा रही धज्जियां, 61 पर मुकदमा दर्ज; 368 गिरफ्तार

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Thu, 23 Apr 2020 05:04 PM (IST)

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 61 मुकदमे दर्ज किए गए जबकि 368 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Uttarakhand lockdown की उड़ाई जा रही धज्जियां, 61 पर मुकदमा दर्ज; 368 गिरफ्तार
Uttarakhand lockdown की उड़ाई जा रही धज्जियां, 61 पर मुकदमा दर्ज; 368 गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में लॉकडाउन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बुधवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 61 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 368 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अब तक 2001 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें 8613 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं, मोटर वाहन अधिनियम में 21 हजार 793 वाहनों के चालान किए गए हैं, 4899 वाहन सीज किए गए हैं। एक करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना भी वसूला जा चुका है। पुलिस महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर किसी को बख्शा नहीं जा रहा है।

बारबर और पनवाड़ी गिरफ्तार

देहरादून में कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन में ढील के दौरान सैलून और पान की दुकान खोलने के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार काली मंदिर पुल के पास डंगवाल मार्ग पर सुभाष दुकान खोलकर लोगों की हजामत बना रहा था। वहीं, कांवली रोड पर किशन कुमार अपने घर से पान-मसाला आदि की बिक्री कर रहा था। दोनों के खिलाफ आपदा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: जमातियों की सूचना पर पुलिस ने लगाई दौड़, लॉकडाउन से पहले आए 18 लोग भेजे क्‍वारंटाइन

वहीं, राजपुर पुलिस ने कांठबंगला क्षेत्र में तिपहिया वाहन से फल बेच रहे रहीश निवासी राजीव नगर, कंडोली को गिरफ्तार किया है। वहीं, जिले भर में आपदा एक्ट के तहत कुल सात मुकदमे दर्ज हुए। कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 195 वाहनों का चालान और 23 वाहन सीज किए गए।

यह भी पढ़ें: गुफाओं में छिपे छह विदेशी चढ़े पुलिस के हत्थे, किया गया क्वारंटाइन; बताई गुफा में रहने की वजह