Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में LPG की कालाबाजारी पर कसेगा शिकंजा, अवैध गैस रीफिलिंग करने पर दर्ज होगा मुकदमा

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 09:01 PM (GMT+05:30)

    देहरादून में रसोई गैस की किल्लत के बीच, जिला पूर्ति विभाग ने अवैध गैस रीफिलिंग करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने का फैसला किया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। रसोई गैस की किल्लत के बीच अवैध गैस रीफिलिंग करने वालों पर जिला पूर्ति विभाग मुकदमा दर्ज करेगा।

    क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आमजन से भी अवैध रीफिलिंग की शिकायत दर्ज करने की अपील की गई है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

    दून में छात्र और श्रमिक बड़ी तादाद में रह रहे हैं। इसलिए अवैध गैस रीफिलिंग और कालाबाजारी की शंका जताई जा रही है। ऐसे में जिला पूर्ति विभाग ने भी मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है।

    क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक के नेतृत्व में चार-चार टीमें गठित की गई हैं। जिन क्षेत्रों में छात्र और श्रमिकों की संख्या अधिक है, वहां विशेष सर्च अभियान चलाया जाएगा। मामला पकड़ में आने पर सीधा मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    रायपुर, पटेलनगर, रिस्पना, कांवली रोड, करनपुर क्षेत्र को प्राथमिकता में रखा है। साथ ही जिन क्षेत्रों में फैक्ट्री और शिक्षण संस्थान संचालित किए जा रहे हैं, उन क्षेत्रों में पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। जिससे कार्रवाई करने में आसानी होगी।

    डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन से सख्त निर्देश प्राप्त हुए हैं। एजेंसियों को पारदर्शिता से सिलिंडर वितरण करने के निर्देश जारी किए हैं।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के स्कूलों में मध्याह्न भोजन पर LPG गैस किल्लत का असर, बच्चों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में व्यावसायिक LPG Gas आपूर्ति हुई दोगुनी, कारोबारियों को मिली राहत