Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कमर्शियल गैस महंगी: देहरादून में थाली का बिगड़ा गणित, 10 से 30 रुपये तक बढ़े दाम

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 07:22 AM (IST)

    देहरादून में 19 किलो कमर्शियल गैस सिलिंडर 194 रुपये महंगा हो गया है। इस वृद्धि से ढाबों, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड की लागत बढ़ गई है। ...और पढ़ें

    ढाबों-रेस्टोरेंट ने बढ़ाए दाम। प्रतीकात्मक तस्वीर

    ढाबों-रेस्टोरेंट ने बढ़ाए दाम। प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    विरेंद्र कुमार, देहरादून। शहर में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने के साथ ही बाहर खाना अब और महंगा हो गया है। 19 किलो का कमर्शियल सिलिंडर देहरादून में 1937.50 रुपये से बढ़कर 2131.50 रुपये पहुंच गया है। यानी एक झटके में 194 रुपये की बढ़ोतरी ने ढाबों, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और स्ट्रीट फूड कारोबारियों की लागत बढ़ा दी है। इसका असर अब सीधे ग्राहकों की थाली पर दिखाई देने लगा है।

    शहर के विभिन्न इलाकों में तवा और तंदूर की रोटी, साधारण व स्पेशल थाली, मोमोज, चाऊमीन, स्प्रिंगरोल, समोसा और चाय तक के दाम बढ़ गए हैं। अधिकांश प्रतिष्ठानों ने प्रति आइटम 10 से 30 रुपये तक वृद्धि की है। कारोबारियों का कहना है कि गैस के साथ तेल, सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री पहले से महंगी है, ऐसे में अब कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया है।

    पहले से कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में परेशानी झेल रहे छोटे प्रतिष्ठानों के लिए यह बढ़ोतरी दोहरी चुनौती बन गई है। कई दुकानदारों ने कीमत बढ़ाने के साथ मात्रा में भी हल्का बदलाव किया है ताकि लागत और ग्राहक दोनों के बीच संतुलन बना रहे।

    स्ट्रीट फूड का स्वाद पड़ा महंगा

    पथरीबाग क्षेत्र में फूड स्टाल संचालकों के अनुसार मोमोज, चाऊमीन, स्प्रिंगरोल, मंचूरियन और छोले-भटूरे के दामों में 10 से 15 रुपये तक वृद्धि की गई है। अब मोमोज की फुल प्लेट 70 रुपये, चाऊमीन 60 रुपये, स्प्रिंगरोल 60 रुपये, मंचूरियन 100 रुपये और छोले-भटूरे 70 रुपये तक बिक रहे हैं। गैस और भट्टी दोनों की लागत बढ़ने से स्ट्रीट फूड कारोबार सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

    खबरें और भी

    रोटी-थाली का नया हिसाब

    • भोजनालयों में तवा रोटी छह रुपये से बढ़कर आठ से 10 रुपये और तंदूरी रोटी आठ रुपये से बढ़कर 10 रुपये तक पहुंच गई है।
    • साधारण थाली अब 60 से 70 रुपये, स्पेशल थाली 80 से 90 रुपये और कुछ स्थानों पर 120 से 140 रुपये तक बिक रही है।
    • पनीर की सब्जियों और पराठों के दाम भी बढ़े हैं।

    नाश्ता भी नहीं बचा महंगाई से

    • चाय 10 से बढ़कर 12 रुपये और समोसा 15 से बढ़कर 20 रुपये तक पहुंच गया है।
    • बन टिक्की भी 25 से बढ़कर 30 रुपये में बिक रही है।
    • छोटे खाद्य प्रतिष्ठानों का कहना है कि कमर्शियल गैस पर पूरी निर्भरता होने के कारण कीमतें नियंत्रित रखना अब कठिन हो रहा है।

    इसलिए बढ़ी थाली की कीमत

    देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर पर 195.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें एक अप्रैल से लागू हुई हैं। वैश्विक ऊर्जा बाजार में तनाव और आपूर्ति दबाव के कारण कीमतों में तेजी आई है, जिसका असर देहरादून समेत अन्य शहरों में भी दिखाई दे रहा है।

    रोज बाहर खाने वाले लोगों के लिए मासिक खर्च में साफ बढ़ोतरी होगी। यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन चाय, नाश्ता और एक बार भोजन बाहर करता है तो महीने का खर्च पहले की तुलना में कई सौ रुपये अधिक बैठ सकता है।

    यह भी पढ़ें- रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत होगी दूर, गुरुग्राम में पीएनजी कनेक्शन में तेजी

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा से पहले मिली राहत, कमर्शियल LPG सिलिंडर का कोटा हुआ 66 प्रतिशत