विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, नौकर से बकाया लेन-देन पर हुआ झगड़ा... दी दर्दनाक मौत

Published: Fri, 04 Sep 2026 02:54 PM (IST)

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला रेखा बंसल की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में हुई 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का दून पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात को घर में काम करने वाले नौकर ने अंजाम दिया था। बकाया पैसों के लेन-देन को लेकर महिला से उसका विवाद हुआ था।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के मुताबिक, तीन सितंबर को दिनेश बंसल निवासी रायपुर ने डायल-112 पर सूचना दी कि उनकी 72 वर्षीय पत्नी रेखा बंसल घर में अचेत अवस्था में पड़ी हैं और उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए पुलिस ने तत्काल चिकित्सकों को बुलाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बकाया पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद 

जांच में सामने आया कि बुजुर्ग महिला और घर में काम करने वाले नौकर विनीत कुमार निवासी ग्राम मंजयाली बड़कोट उत्तरकाशी वर्तमान निवासी नेहरू कालोनी के बीच बकाया पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था।

आरोपित ने वृद्धा के चिल्लाने पर पकड़े जाने के डर से उसका मुंह और नाक दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी महिला के सोने के कड़े लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए उसने कपड़े भी बदल लिए थे।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मृतका से लूटा गया कड़ा भी बरामद किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में व्यापारी की पत्नी की हत्या, हाथ से सोने का कड़ा ले उड़ा कातिल; 3:30 घंटे की CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस