Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में गैस आपूर्ति पटरी पर, कड़ी निगरानी में 16 हजार से ज्यादा सिलिंडर बांटे

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 08:04 AM (IST)

    देहरादून में एलपीजी गैस आपूर्ति सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। मांग बढ़ने के बावजूद गुरुवार को 16 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को सिलिंडर ...और पढ़ें

    घरेलू और व्यवसायिक दोनों श्रेणियों में पर्याप्त स्टाक, एजेंसियों पर प्रशासन की नजर। प्रतीकात्मक

    घरेलू और व्यवसायिक दोनों श्रेणियों में पर्याप्त स्टाक, एजेंसियों पर प्रशासन की नजर। प्रतीकात्मक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है।

    मांग बढ़ने के बीच गुरुवार को 16 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं तक सिलिंडर पहुंचाए गए, जबकि व्यवसायिक उपभोक्ताओं को भी नियमित आपूर्ति जारी रही है। वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए क्षेत्रवार गठित क्यूआरटी टीमों ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया।

    34,861 घरेलू सिलिंडर का स्टाक

    जिला प्रशासन के अनुसार दिनभर में 16,511 घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए गए, जबकि 153 व्यवसायिक उपभोक्ताओं को भी सिलिंडर वितरित किए गए। वर्तमान में जिले में 34,861 घरेलू सिलिंडर और 1,422 व्यवसायिक सिलिंडर का स्टाक उपलब्ध है।

    अधिकारियों के अनुसार मांग के अनुरूप घरेलू के साथ व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडरों का लोड लगातार बढ़ाया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्यूआरटी टीमों ने विभिन्न गैस एजेंसियों में पहुंचकर स्टाक, डिलीवरी व मांग की स्थिति की समीक्षा की। प्रशासन का कहना है कि होम डिलीवरी व्यवस्था और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गैस एजेंसियों की लगातार निगरानी की जा रही है।

    गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के लिए जारी कंट्रोल रूम नंबर 1077, 0135-2626066, 0135-2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर कुल 15 शिकायतें दर्ज हुईं, जिन पर जिला पूर्ति विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सिलिंडर के लिए हंगामा, नोकझोंक फिर मायूस लौटे

    यह भी पढ़ें- पंजाब: ऑयल कंपनियों ने वापस लिया फैसला, अब 25 दिनों के बाद ही होगी सिलिंडर की बुकिंग

    खबरें और भी