Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून नगर निगम ने भवन कर वसूली में बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 60 करोड़ पार

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 10:53 AM (IST)

    देहरादून नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में पहली बार 60 करोड़ रुपये का भवन कर राजस्व एकत्र कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। ...और पढ़ें

    अंतिम दिन 38 लाख रुपये आफलाइन माध्यम से जमा. File Photo

    अंतिम दिन 38 लाख रुपये आफलाइन माध्यम से जमा. File Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। वित्तीय वर्ष 2025-26 में देहरादून नगर निगम ने भवन कर वसूली के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार करीब 60 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है। हालांकि, निगम निर्धारित लक्ष्य से कुछ पीछे रह गया, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब आठ करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ, जो निगम की कार्यप्रणाली में सुधार का संकेत है।

    मंगलवार को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन निगम कार्यालय देर शाम तक खुला रहा और करदाताओं में कर जमा करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। एक ही दिन में लगभग 38 लाख रुपये आफलाइन और करीब 50 लाख रुपये आनलाइन माध्यम से जमा किए गए।

    12 प्रतिशत की पेनल्टी भी लागू

    नगर निगम ने करदाताओं को दी जा रही 20 प्रतिशत छूट को ध्यान में रखते हुए 75 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया था, लेकिन यह लक्ष्य पूरी तरह हासिल नहीं हो सका। अब एक अप्रैल से करदाताओं को यह छूट नहीं मिलेगी, वहीं बकायेदारों पर 12 प्रतिशत की पेनल्टी भी लागू कर दी जाएगी।

    कर अधीक्षक राहुल कैंथोला के अनुसार, नगर निगम के कर अनुभाग का साफ्टवेयर 10 अप्रैल तक अपडेट किया जाएगा। इस अवधि में कर जमा करने की सुविधा अस्थायी रूप से बंद रहेगी। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने अधिकारियों को वर्षभर कर वसूली अभियान को सक्रिय रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अगले वित्तीय वर्ष में लक्ष्य को पूरी तरह हासिल किया जा सके।

    खबरें और भी

    इसके अलावा आमजन से भी अपील की गई है कि समय पर कर भुगतान कर पेनल्टी से बचें और छूट का लाभ उठाएं।

    यह भी पढ़ें- आउटसोर्स कर्मियों की छंटनी पर मामले में बैकफुट पर देहरादून नगर निगम, यहां मिलेगी तैनाती

    यह भी पढ़ें- देहरादून नगर निगम में उठे सवाल, काम करने वालों पर गाज; सिफारिशी सेफ!