Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून के प्रेमनगर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पति ने की थी पत्नी की हत्या

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 03:02 PM (IST)

    देहरादून के प्रेमनगर में प्लास्टिक कट्टे में मिली महिला के शव का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने गहन जांच के बाद मृतका रूपा के पति रंजीत शर्मा को गिरफ्तार ...और पढ़ें

    पुलिस टीम को इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

    पुलिस टीम को इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। प्लास्टिक कट्टे के अंदर से बरामद महिला के शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला रोड स्थित बालासुदरी मंदिर परिसर में 11 मार्च 2026 को एक अज्ञात महिला का शव सफेद कट्टे में मिला था, जिसकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दून पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 08 टीमों का गठन किया और करीब 2500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास की 30 से अधिक झुग्गी-बस्तियों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया और लगभग 5000 लोगों से पूछताछ की।

    पति ने कबूला जुर्म

    लगातार प्रयासों के बाद 19 मार्च को पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। जांच के दौरान पता चला कि एक मजदूर की पत्नी अचानक लापता है। पुलिस ने संदिग्ध रंजीत शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी पहली पत्नी रूपा की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

    पूछताछ में सामने आया कि पारिवारिक विवाद इस हत्या की वजह बना। रूपा अपने दूसरे पति को छोड़कर वापस रंजीत के पास आ गई थी और उस पर दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर 05 मार्च की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद रंजीत ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

    खबरें और भी

    हत्या के बाद आरोपी ने शव को चार दिनों तक कमरे में छिपाकर रखा और फिर 08 मार्च को उसे कट्टे में डालकर शीतला माता मंदिर के पास जंगल में फेंक दिया।

    पुलिस ने आरोपित रंजीत शर्मा निवासी सुखासन, थाना सिमरी बख्तयारपुर, जिला सहरसा, बिहार वर्तमान निवासी भट्टोवाला, प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को आईजी राजीव स्वरूप व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में सरेराह मारपीट की दो घटनाएं, चार युवक घायल

    यह भी पढ़ें- देहरादून गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार आरोपियों पर इनामी राशि बढ़ी, पुलिस ने जारी किए फोटो