विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संकट की घड़ी में नेपाल के साथ दूनवासी, जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना

Updated: Sun, 30 Aug 2026 07:10 AM (IST)

देहरादून के निवासियों ने नेपाल में आई आपदा के पीड़ितों के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया है। विभिन्न संगठनों ने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. दूनवासियों ने नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया।

  2. जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

  3. गोरखा प्रकोष्ठ व महिला कमेटी ने राहत राशि जुटाई।

जागरण संवाददाता, देहरादून। नेपाल में आई आपदा में दूनवासियों ने भी सहयोग के लिए हाथ बढ़ाये हैं। आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। घंटाघर पर भाजपा गोरखा प्रकोष्ठ की ओर से नेपाल में आई आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं, सहयोग राशि भी जुटाई गई।

वक्ताओं ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध हैं। नेपाल में आई आपदा से प्रत्येक भारतीय, विशेषकर गोरखा समाज व्यथित है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में मानवता के नाते पीड़ितों की सहायता करना सभी का दायित्व है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सामर्थ्य के अनुसार नेपाल आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए सहयोग करें और राहत व पुनर्वास के प्रयासों में सहभागी बनें।

इस मौके पर अभिषेक शाही, राजेश क्षेत्री, राजीव गुरुंग, पारस थापा, वरुण क्षेत्री आदि मौजूद रहे। वहीं, गोरखा महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी की ओर से नेपाल में आई भीषण आपदा के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए क्यूआर कोड जारी कर राहत के लिए सहयोग एकत्र कर नेपाल भेजने का एलान किया है। इस मौके पर माया पंवार, प्रभा शाह, ज्योति कोटिया, वंदना बिष्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून के मंदाकिनी विहार में 7 मीटर चौड़ा बनेगा नया पुल, 78 लाख की लागत से होगा नवनिर्माण